RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

सारण:सभी उर्वरक विक्रेता सरकार द्वारा जारी निर्धारित दरों पर ही करें विभिन्न उर्वरकों की बिक्री- जिलाधिकारी

सारण, छपरा /बिहार 23 नवम्बर। जिलाधिकारी सारण श्री अमन समीर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति के बैठक में विभिन्न उर्वरकों की उपलब्धता एवं विक्रय से सबंधित समीक्षा के क्रम में कई महत्वपूर्ण निदेश दिये गये थे। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित करते हुए कहा गया था कि सरकार द्वारा जारी निर्धारित दरों पर ही विभिन्न उर्वरकों की बिक्री होनी चाहिए। निर्देश के आलोक में जिला कृषि पदाधिकारी सारण के द्वारा जिला में उर्वरक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध होने की जानकारी दी गयी। बताया गया कि सभी प्रकार के उर्वरक निर्धारित मूल्य पर कृषकों को आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार द्वारा उर्वरक का निर्धारित मल्यों में यूरिया नीम कोटेड 266 रुपए 50 पैसे 45 किलो प्रति बोरा, डी.ए.पी. 1350 रुपए 50 किलो प्रति बोरा, एम.ओ.पी. 1700 रुपए 50 किलो प्रति बोरा, एन पी के (12:32:16) 1470 रुपए 50 किलो प्रति बोरा, एन.पी. (14-28-00) 1550 रुपए 50 किलो प्रति बोरा, एन.पी.के. (10-26-26) 1470 रुपए 50 किलोग्राम प्रति बोरा, ए.पी.एस. (20:20:0:13) 1250 रुपए 50 किलो प्रति बोरा, ए.पी.एस. इफको 1250 रुपए 50 किलो प्रति बोरा, एस.एस.पी. 645 रुपए 50 किलो प्रति बोरा है। जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा सारण जिला के सभी किसान भाईयों से अनुरोध किया गया कि वे सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही उर्वरक की खरीददारी करें।
जिलाधिकारी  के निर्देशालोक में जिला भर में उर्वरक बिक्री हेतु अनुज्ञप्तिधारियों की जाँच की
गयी थी। जाँच के क्रम में कुल 262 उर्वरक विक्रेता वैसे विक्रेता पाये गये जिन्होंने पिछले एक साल से न तो उर्वरक का उठाव किया है और न ही बिक्री किया है। सबों से स्पष्टीकरण की मॉग जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा की गयी थी। बताया गया कि 14 अनुज्ञप्तिधारियों से स्पष्टीकरण का जबाब प्राप्त हुआ है। जिसपर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। शेष 248 अनुज्ञप्तिधारियों ने स्पष्टीकरण का कोई जबाब नही दिया है। अतएव सभी 248 अनुज्ञप्तिधारियों का अनुज्ञप्ति रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी के साथ उर्वरक निगरानी समिति क सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

भारत-थाईलैंड संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास मैत्री में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी थाईलैंड रवाना।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की गतिविधियों की समीक्षा की।

rktvnews

अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से केरालिया गाँव में पानी की किल्लत खत्म।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञानस्थली विद्यालय ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं समन्वयक समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 23 अक्तूबर को राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित ‘सहकारी निर्यात पर राष्ट्रीय संगोष्ठी’ को संबोधित करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment