RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की महावारी बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 5 अक्टूबर।आज बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की महावारी बैठक मेजर राणा प्रताप सिंह रिटायर की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण ऑफिस के आरामगाह में संपन्न हुआ।सबसे पहले 2 मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई जिसमें कल आपदा के समय सिक्किम में जवान पानी में बह गए थे उनको भी श्रद्धांजलि दी गई।उसके बाद सभी पूर्व सैनिक ने अपना अपना विचार अपना अपना पॉइंट रखा जिसमें ज्यादा कर ईसीएचएस के बारे में पॉइंट था। जिसमें डॉक्टरों की कमी और दवा की कमी की बारे में सभी ने बताया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष ने सभी पूर्व सैनिकों के बिंदु का बारी-बारी से जवाब दिया और बताया कि डॉक्टरों की कमी है आरा में डॉक्टर आना नहीं चाह रहे हैं इसलिए परेशानी बढ़ रही है दवा भी 10 अक्टूबर को पटना से आएगा उसके बाद 15 अक्टूबर के बाद दवा मिलेगा। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि विगत 30 सितंबर को माननीय ऊर्जा मंत्री श्री आर के सिंह द्वारा वार्ड मेमोरियल का शिलान्यास किया गया है जो 26 जनवरी के पहले बनकर तैयार हो जाएगा और 26 जनवरी 15 अगस्त को झंडा फहराने से पहले मंत्री या अधिकारी वार मेमोरियल पर पहले आया करेंगे हम लोग सभी पूर्व सैनिक श्री आरके सिंह माननीय ऊर्जा मंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।
सभा का संचालन सार्जेंट एसके पांडे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सूबेदार मेजर जगनारायण सिंह ने किया।
वक्ताओं में जगन्नाथ सिंह ,रामदयालु सिंह, जगनारायण सिंह, श्रीनिवास सिंह, आदि ने अपना-अपना विचार रखा।

Related posts

राजस्थान:2047 तक विकसित भारत’ की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है ‘2047 तक विकसित राजस्थान’ का रोड मैप: मुख्यमंत्री

rktvnews

उत्तर प्रदेश: प्रदूषण की समस्या को कम करना और इसके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभावों से आम जनमानस को बचाने के लिए बागपत में ग्रेप-4 लागू।

rktvnews

56वें आईएफएफआई में एनएफडीसी-एनएफएआई द्वारा पुनर्स्थापित मूक फिल्म ‘मुरलीवाला’ की विशेष स्क्रीनिंग।

rktvnews

भोजपुर: नई दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे पत्रकार भीम सिंह भवेश,मिला आमंत्रण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कड़ी निंदा की।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने कृषि विभाग से संबंधित जिला स्तरीय कार्यपालक समिति की बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment