RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

राजस्थान:सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों का आंकड़ा 15 हजार के पार जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 2310 शिकायतें, दूसरे स्थान पर 1334 शिकायतों के साथ टोंक।

जयपुर/राजस्थान 19 नवम्बर। सी-विजिल एप पर प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2023 के आचार संहिता उल्लंघन की अब तक 15 हजार से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में आचार संहिता उल्लंघन की जो भी शिकायतें सी-विजिल एप पर मिल रही हैं, उन पर यथासभंव सौ मिनट की तय समयसीमा में ही कार्रवाई कर उनका निस्ताण किया जा रहा है। सी विजिल के माध्यम से रविवार की स्थिति में कुल 15,222 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से सही पाई गई 5,757 शिकायतों में अधिकांश का निराकरण कर दिया गया है। शेष रही 8 शिकायतों पर जांच और निर्णय की कार्रवाई की जा रही है।
जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 2310 शिकायतें प्राप्त हुयी है। इनमें सही पायी गयी 908 शिकायतों में अधिकांश का निराकरण कर दिया है। शेष रही 2 शिकायतों पर जांच और निर्णय की कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह टोंक में 1334 में शिकायतों में से 817 शिकायतें सही पायी गयी और सभी का निस्तारण कर दिय गया। कोटा में 1303 में से 751 शिकायतें सही पायी गयी। अलवर में 1214 में से 161 शिकायतें सही पायी गयी एवं सभी का निस्तारण कर दिया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित कराने के लिए निर्वाचन विभाग के स्तर पर हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। सी- विजिल एप के माध्यम से निगरानी कार्य में नागरिकों की सहभागिता भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि आम नागरिक मौके से शिकायतों के फोटो एवं वीडियो आदि साक्ष्य भेजकर सी-विजिल एप्लीकेशन के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं।

Related posts

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने किया राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, आरा में क्रैश कोर्स सुपर-40 कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

दरभंगा:डीएम की लक्ष्य केअनुरूप आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु वीडियो कांफ्रेसिंग

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने भारतीय वायु सेना की चार इकाइयों को राष्ट्रपति मानक और राष्ट्रपति रंग से सम्मानित किया।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई की गई।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खादी के बने योग परिधानों और मैट की बंपर बिक्री।

rktvnews

भोजपुर:वीकेएसयू आरा के एनएसएस सलाहकार समिति की बैठक में विकास की रणनीति व कई एजेंडे पर लगी मुहर।

rktvnews

Leave a Comment