RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर: एससी-एसटी कांड का 60 दिनो के अंदर निस्तारण करें अनुसंधानकर्ता: एसपी प्रमोद कुमार यादव

आरा/भोजपुर 18 नवंबर।आज भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव द्वारा एससी/एसटी थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तमाम अभिलेखों की अद्यतन प्रगति को देखा गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश के साथ कांड निस्तारण में गति लाने लाने हेतु निर्देशित किया । इसके साथ सभी अनुसंधानकर्ता के अनुसंधान की समीक्षा भी की गई एवं सभी अनुसंधानकर्ता को एससी-एसटी कांड का 60 दिन के अंदर निस्तारण करने हेतु निर्देश दिया गया तथा इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अनुसंधान कर्ता के खिलाफ अनुशासनिक करवाई के लिए भी चेताया गया। इसके साथ ही लंबित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए तमाम दिशा निर्देश दिए गए, इसके अतिरिक्त थाना अध्यक्ष और अन्य सभी अधिकारियों को प्रतिदिन की बेहतर पुलिसिंग के लिए तमाम जरूरी दिशा निर्देश दिए गए तथा छठ पर्व संबंधित तैयारी के लिए भी निर्देशित किया गया। इसके अलावा अब प्रतिदिन सीसीटीएनएस के ऑनलाइन पोर्टल पर ही प्राथमिकी दर्ज करने के कार्य को संपन्न करने का निर्देश दिया गया और साथ ही प्राथमिकी की कॉपी अतिशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश भी पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया।

Related posts

पूर्वी चंपारण:बिहार दिवस के अवसर पर रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बिहार लोक सेवा आयोग ,पटना के द्वारा आयोजित अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

rktvnews

नवादा:जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के मालदा में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई रेल और सड़क बुनियादी परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी।

rktvnews

भोजपुर:पीएनबी द्वारा हाउसिंग लोन एक्सपो तथा सौर उर्जा के लिए ऋण मेला आयोजित।

rktvnews

भारत ने ब्रासीलिया में दूसरी जी20 रोजगार कार्य समूह की बैठक में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment