RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

सिनेट निर्वाचन मंडल की बैठक संपन्न!मतदाता सूची प्रकाशन हेतु नाम मांगने पर बनी सहमति:संयोजक प्रो रणविजय कुमार

कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 05 दिसंबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में सिनेट चुनाव को लेकर एक बैठक संयोजक प्रो रणविजय कुमार कुलसचिव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें निर्वाचक मंडल के चयनित सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख सदस्यों में प्रो के के सिंह, प्रो शिव परसन सिंह, प्रो वकारुत जमा ,प्रो पी के सिन्हा, प्रो अनुज रजक आदि उपस्थित रहे।
संयोजक प्रो रण विजय कुमार ने बताया कि चुनाव की बड़ी क्यों को देखते हुए सबसे पहले मतदाता सूची तैयार करने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है इसके लिए वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष से शिक्षक और कर्मचारियों का नाम, सभी प्रधानाचार्य से शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी का नाम मांगा जा रहा है जिससे कि मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी के अंत तक सारी प्रक्रिया पूर्ण होने की उम्मीद है। इस संबंध में चुनाव हेतु कोई तिथि का निर्धारण नहीं हुआ है।
तिथि की घोषणा, मतदाता सूची का प्रकाशन, सूची में सुधार, नामांकन वापसी अंतिम सूची का प्रकाशन और चुनाव एक लंबी प्रक्रिया है। बताते चले कि सीनेट के चुनाव से 13 प्रतिनिधियों का निर्वाचन होगा जिसमें 12 शिक्षक कोटा के प्रतिनिधि और एक शिक्षकेत्तरकर्मी का प्रतिनिधि के रूप में होना है। सिनेट का चुनाव 2018 में हुआ था जबकि इसका कार्यकाल मात्र 3 साल का होता है। लगभग 5 साल पर यह प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। कब तक इसका अंतिम स्वरूप देखने को मिलेगा अभी निश्चित नहीं है।वैधानिक रूप से सिनेट विश्वविद्यालय का उच्च सदन होता है। फिलहाल पहल शुरू हो गई है तो परिणाम भी जल्द ही आएंगे।

Related posts

100वीं जयंती पर याद किये गए हबीब तनवीर,खैरागढ़ विश्वविद्यालय में हुआ व्याख्यान!बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार व समीक्षक गिरिजाशंकर।

rktvnews

निबंधन कार्यालय आरा में फैलेंगी क्रांति दीदी की रसोई की खुशबू।

rktvnews

खैरागढ़:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया मतगणना हॉल का निरीक्षण एवं सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:नहीं रही कई शैक्षणिक संस्थानों की संस्थापक सदस्य सुमन जैन।

rktvnews

Leave a Comment