RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:अंतिम सोमवारी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया रूट लाइन का निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (बिहार)03 अगस्त।सावन माह की अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ एवं व्यवस्था की संवेदनशीलता को देखते हुए आज उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ संपूर्ण रूट लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों से बातचीत कर तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली एवं आवश्यक निदेश दिया।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मेला अपने अंतिम चरण में अवश्य है, लेकिन सतर्कता, समर्पण और पूर्ण तत्परता के साथ सभी अधिकारी एवं कर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई कठिनाई न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालु श्रद्धा एवं आस्था के साथ सुगमतापूर्वक जलार्पण कर सकें, इसके लिए सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा एवं यातायात प्रबंधन की सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहनी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों,पुलिस बल जवानों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश देते हुए कहा कि भीड़ प्रबंधन एवं यातायात नियंत्रण में कोई ढिलाई न बरती जाए। साथ ही, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने को कहा।
निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर जाकर व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया गया और आवश्यकतानुसार सुधार हेतु तत्काल निर्देश भी दिए।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया मे कटाव जारी! 6 घर गंगा में विलीन।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2023-24 अंतर्गत अधिप्राप्ति धान के विरूद्ध सी0एम0आर0 (चावल) जमा करने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

आरा नगर रामलीला समिति का कार्य वितरण समारोह स्थानीय संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: बाबू जगजीवन राम के पैतृक निवास पर मनाई गई उनकी 118 वी जयंती।

rktvnews

भोजपुर: बीज ग्राम योजना के तहत किसानों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

बक्सर:विशिष्ट राष्ट्रीय सम्मान 2026 से अलंकृत हुईं कवयित्री ‘मीरा’

rktvnews

Leave a Comment