RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

खुसरूपुर(पटना) की शर्मनाक घटना के खिलाफ माले और ऐपवा ने निकाला प्रतिरोध मार्च।

खुसरूपुर की शर्मनाक घटना के जिम्मेवार अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी हो,पीड़ितों को मुआवजा मिले और पुनर्वास की व्यवस्था हो?भाजपा-आरएसएस द्वारा हिंसा व घृणा के माहौल के कारण दलितों-महिलाओं पर बढ़ा हमला: माले

आरा/भोजपुर 26 सितंबर।पटना जिले के खुसरूपुर के मोसिमपुर में एक सूदखोर और उसके सहयोगियों द्वारा एक दलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटने और उसके मुंह पर पेशाब करने की वीभत्स घटना के खिलाफ भाकपा-माले एवं ऐपवा के राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस के तहत आरा में माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा में प्रतिवाद मार्च निकालकर बस स्टैंड में सभा आयोजित की गई!सभा का संचालन इंनौस राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन ने किया!सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले नेताओं ने कहा कि पूरे देश में भाजपा और आरएसएस ने हिंसा व घृणा का जो माहौल बनाया है, उसकी वजह से दलितों व महिलाओं पर हमले की घटना में लगातार वृद्धि हो रही है।बेगूसराय में भी वहां के भाजपा सांसद गिरिराज सिंह लगातार नफरत का माहौल बनाने में लगे हुए हैं!

आगे माले नेताओं ने कहा कि बिहार में सूदखोरी काफी गंभीर समस्या है!हमने बिहार सरकार से भी बारंबार कहा कि सूदखोरी का अंत होना चाहिए,लेकिन गरीब लोग इसकी चपेट में आते जा रहे हैं!खुसरूपुर की घटना तो सूदखोरों के आतंक का एक ऐसा उदाहरण है जिसकी मिसाल भी नहीं मिलेगी!

आगे माले नेताओं ने कहा कि जिस महिला को अपमानित किया गया उन्होंने दो साल पहले सूदखोरों से कुछ ऋण लिया था,जिसका भुगतान दो से तीन दिन में ही कर दिया था. सूदखोर उस दो-तीन दिन का भी सूद चाहते थे और लगातार दबाव बनाए हुए थे!साहूकार की इस अनुचित मांग को लेकर पीड़िता ने पुलिस में कई बार शिकायत भी की थी!

आगे माले नेताओं ने कहा सूदखोर के आतंक से रविदास जाति के 8 घरों का टोला आतंक के साए में हैं!5 लोग बाजाप्ता अपने घर में ताला लगा चुके हैं!हाल ही में 2 और लोग गांव छोड़कर भागने पर मजबूर हुए!सिर्फ यही परिवार बचा हुआ था!

विगत 21 सितंबर को आरोपी प्रमोद सिंह और उसका बेटा अंशू सिंह एक बार फिर सूद का तकादा करने पहुंचे!पुलिस आई और उसने मामले को रफा-दफा कर दिया!23 सितंबर को सूदखोर दिन भर महिला पर हमले के लिए घात लगाए बैठे रहे!दिन भर वह महिला अपना घर बंद करके रही!बाद में सूदखोरों ने कहा कि यदि वह बाहर नहीं निकलती है तो उसके पति की हत्या कर देंगे. तब महिला घर से बाहर निकली और उसे निर्वस्त्र किया गया तथा मुक्कों एवं लाठियों से पीटा गया!बाद में पुलिस आई और प्राथमिक इलाज करवाया गया!

अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने दावा किया कि उधार ली गई 1500 रूपए की रकम ब्याज समेत चुकाने के बावजूद उसे यह प्रताड़ना सहनी पड़ी है!महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि प्रमोद सिंह ने अपने बेटे से मेरे मुंह पर पेशाब करने के लिए कहा उसने वैसा ही किया!

भाकपा-माले एवं ऐपवा ने बिहार सरकार से मांग की है कि जिम्मेवार अपराधी प्रमोद सिंह और अंशू सिंह की तत्काल गिरफ्तारी,पीड़ित महिला का समुचित इलाज सूदखोरी पर रोक लगाने व उसकी माफी तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने व पुनर्वास की मांग बिहार सरकार से की है! प्रतिवाद मार्च में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,नगर सचिव दिलराज प्रीतम,जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी,ऐपवा नगर सचिव शोभा मंडल,संगीता सिंह,बालमुकुंद चौधरी,जसम के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह,इंनौस जिलाध्यक्ष निरंजन केशरी,आइसा जिला सचिव सुशील कुमार,नगर कमेटी सदस्य बब्लू गुप्ता,नगर कमेटी सदस्य हरिनाथ राम,आइसा जिला सह सचिव रौशन कुशवाहा,संतविलास राम,छोटे लाल सिंह,धंन्नजय सिंह, रणधीर कुमार राणा,छोटे लाल सिंह, प्रमोद रजक,लालजी शर्मा शामिल थे!

Related posts

चतरा:डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, पोलिंग पार्टी एंड पोल डे अरेंजमेंट्स विषय पर किया गया कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व विधायक स्व रामजी प्र सिंह की पुण्य तिथि 29 जुलाई को,भोजपूरी को संविधान की सूची में जोड़ने हेतु चलेगा अभियान : डा शशि कुमार सिंह

rktvnews

बागपत:राजसी अंदाज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत बागपत की बेटियों की हो रही शादियां बेटियों ने लिए फेरे सरकार का किया धन्यवाद अर्पित।

rktvnews

समस्तीपुर:डॉ लाभ कृत “धुरलख सुवास” का लोकार्पण।

rktvnews

ऑल इंडिया अभिभावक संघ के अभियान ” समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबका अधिकार ” से जुड़े प्रो डॉ कन्हैया।

rktvnews

राजस्थान:पीसीपीएनडीटी टीम की बड़ी कार्रवाई, विदेश निर्मित अवैध पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन बेचने वाले गिरोह को पकड़ा।

rktvnews

Leave a Comment