RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:1 लाख 85 हजार से अधिक लोगों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 2 लाख 69 हजार 297 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये गये।

भोपाल/मध्यप्रदेश 14 नवंबर।मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 की आदर्श आचरण संहिता 9 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में प्रभावशील है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि पुलिस द्वारा शस्त्र लाइसेंस, विस्फोटक पदार्थों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में अब तक आपराधिक प्रवृत्ति के 1 लाख 85 हजार 354 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की जा चुकी है। साथ ही 48 हजार 83 गैर जमानती वारंटों की तामीली करा ली गई है।
राजन ने बताया कि प्रदेश में अब तक 2 लाख 69 हजार 297 लाइसेंसी शस्त्र थानों में जमा करा लिये गये हैं। 758 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान अब तक 3 हजार 135 अवैध हथियार, 759 कार्टिज, 3 हजार 920 विस्फोटक पदार्थ एवं 1 बम भी मिला हैं। ये सभी सामग्रियां तत्काल जब्त कर ली गई हैं। प्रदेश में कुल 376 अंतर्राज्यीय नाकों एवं 712 आंतरिक नाकों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। प्रदेश में 846 फ्लाईंग स्क्वाड (उड़नदस्ता), 996 सर्विलांस टीम (एसएसटी) एवं 109 क्विक रिसपांस टीम (क्यूआरटी) कार्य कर रही हैं।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डा. एस एस संधु ने आज जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की भौतिक समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर SP ने दिया आश्वासन,हाउसिंग कॉलोनी में घट रही चोरी की घटनाओं पर लगेगा अंकुश,रात्रि पेट्रोलिंग की होगी व्यवस्था

rktvnews

भोजपुर: सुविज शिशु मंदिर के प्रांगण में बच्चों ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर मनाया हिंदू नव वर्ष।

rktvnews

रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि : किसानों के चेहरे में आई खुशी की लहर।

rktvnews

गढ़वा:”आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत उपायुक्त ने रमना प्रखंड के सिलिदाग पंचायत में आयोजित शिविर का किया शुभारंभ।

rktvnews

सर्विस सेंटर का दौरा कर बोले ग्राहक संतुष्टि,उत्कृष्टता और सेवा विस्तार ताकत Toshiaki Nomura San

rktvnews

Leave a Comment