RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

छात्राओं ने अश्लीलता की बातों को किया खारिज🤔

विद्यालय की तस्वीर जिससे संबंधित है मामला।

RKTV NEWS/राकेश मंगल सिंहा 14 नवम्बर। भोजपुर जिले के एक विद्यालय के परिभ्रमण दल में रास्ते में बस में गाना गाने और और नाचने में अश्लीलता की बात को छात्राओं ने खारिज किया है। छात्राओं ने रास्ते में बस में मन लगाने के लिए गाना गाने और नाचने की बात कही है। मामला भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड के महुऑव गाॅव स्थित श्रीमती शिव सखी दूबे (+2) प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय महुऑव का है। विद्यालय प्रशासन द्वारा स्कूली छात्राओं को परिभ्रमण हेतू माॅ मुंडेश्वरी मंदिर, सासाराम के शेरशाह मकबरा सहित ऐतिहासिक स्थलों को दिखाने के लिए बस से ले जाया गया था। रास्ते में बस मे मनोरंजन के लिए स्कूली छात्रा, शिक्षक और शिक्षिका गाना गा रहे थे और नाच रहे थे। बस में ही किसी के द्वारा वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। कई लोगों द्वारा इसे अश्लीलता कहा गया जबकि कई लोगों ने इसे मनोरंजन का साधन बताया। छात्राओं का कहना है कि शिक्षक और शिक्षिका हमारे गुरुजन हैं जो माता-पिता की श्रेणी में आते हैं।
विदित हो कि महुऑव सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री स्व पंडित बिंदेश्वरी दूबे का गाॅव है जो शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। स्वर्गीय बिंदेश्वरी दूबे जब बिहार के मुख्यमंत्री थे तो उस दौरान वे शाहपुर के विधायक थे। पहले वे संयुक्त बिहार के फुसरो-बेरमो क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया करते थे। उनकी हार्दिक इच्छा थी कि अपने जन्म स्थल का प्रतिनिधित्व करें। उन्होंने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और भारी मतों से चुनाव जीत गये। कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने बिंदेश्वरी दूबे को विधायक दल का नेता चुना और वे बिहार के मुख्यमंत्री बने।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 27 मई 26

rktvnews

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी।

rktvnews

चतरा:रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त व एसपी ने अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण।

rktvnews

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘एआई फेस्ट – 2026’; रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:शीतलहर से राहत के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, 5182 कंबलों का वितरण और अलाव की व्यापक एवं ठोस व्यवस्था।

rktvnews

भोजपुर: लहरपा जनसंहार के विरुद्ध भाकपा -माले ने मनाया जिलाव्यापी प्रतिवाद दिवस।

rktvnews

Leave a Comment