RK TV News
खबरें
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीय

सैन्याभ्यास सी-ड्रैगन 23

RKTV NEWS/ नयी दिल्ली,16 मार्च। भारतीय नौसेना का पी-8 विमान 14 मार्च, 2023 को अमेरिका के ग्वाम में पहुंच गया है, जहां वह ‘एक्सरसाइज सी-ड्रैगन 23’ में हिस्सा लेगा। यह अमेरिका की नौसेना द्वारा संचालित तीसरा सैन्याभ्यास है, जिसमें लंबी दूरी वाले एमआर एएसडब्लू विमानों के लिये बहुपक्षीय एएससडब्लू अभ्यास आयोजित किया जाता है।
यह सैन्याभ्यास 15 मार्च से 30 मार्च, 2023 तक चलेगा। इस दौरान सैन्याभ्यास में हिस्सा लेने वाले देश पनडुब्बी-रोधी संयुक्त कार्रवाई का अभ्यास करेंगे। इन सैन्याभ्यासों की सघनता और दायरे को पिछले कई वर्षों के दौरान लगातार बढ़ाया जाता रहा है, ताकि उन्नत एएसडब्लू अभ्यास को शामिल किया जा सके।
अभ्यास के दौरान सी-ड्रैगन 23 की क्षमताओं की परख की जायेगी। इस सिलसिले में वह अन्य विमानों के साथ पानी के भीतर स्थित लक्ष्यों को भेदने का प्रदर्शन करेगा। इसके साथ ही आपस में विशेषज्ञता का आदान-प्रदान भी किया जायेगा। सैन्याभ्यास में पी-8आई भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व करेगा, जबकि अमेरिकी नौसेना का पी8ए, जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल का पी1, कनाडा की शाही वायुसेना की सीपी 140 और कोरिया गणराज्य की नौसेना का पी3सी विमान हिस्सा लेगा।
सैन्याभ्यास का उद्देश्य है मित्र नौसेनाओं के बीच बेहतर समन्वय और तालमेल बैठाना, जो उनके साझा मूल्यों तथा मुक्त व समावेशी हिंद-प्रशांत के लिये संकल्प पर आधारित है।

Related posts

बक्सर:जिला पदाधिकारी के द्वारा अतिथि गृह बक्सर में संचालित प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग एवं निर्माणाधीन नए अतिथि गृह का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

बक्सर:डिजिटल प्लेटफार्म ने दुनियाभर के लोगों को real time में समाचारों तक पहुंचने और विविध दृष्टिकोणों से अवगत होने का अवसर प्रदान किया है: जिलाधिकारी

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को 360 पदाधिकारियों सहित 2350 कर्मियों की तैनाती।

rktvnews

व्यंग्य:सारे के सारे बदल डालेंगे…नाम 🤪

rktvnews

गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया मंगलवार को आएंगे नोहर! नवनिर्मित नंदीशाला का करेंगे लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment