RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

शौमिल प्रिया ने अपने जन्मदिन पर उपयोगी सामान किया अनुदानित!सेवा में सहयोगी बनना हमारी सभ्यता और संस्कृति:शौमील प्रिया

अपने पति शेखर सुमन के साथ शौमिल प्रिया

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 03 अगस्त।भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर जनहित कार्यों के लिए, पीड़ितों के सेवार्थ अनवरत कार्य करते रहती है। इसके कार्य से प्रभावित होकर हजारों का ही नहीं, लाखों रुपए का सामान लोग अनुदान स्वरूप देते हैं। जिससे कि यह सेवा का मंदिर सदैव चलता रहे,आगे बढ़ता रहें। आज शौमिल प्रिया ने अपने 24वें जन्मदिन पर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान जहां अनाथ बच्चो को रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा केंद्र रेड क्रॉस कैंपस में ही चल रहा है। जिसमें वर्तमान में छः नवजात बच्चे रह रहे हैं।उन बच्चों की चिंता करते हुए बिस्कुट का पैकेट ,लैक्टोजेन दूध पैकेट, पहनने के लिए हगीस 168पीस प्रदान किया ।वही रेड क्रॉस को एच पी का कलर प्रिंटर अनुदानित कर अपने जन्मदिन को यादगार बनाया। बताते चलें कि शौमिल प्रिया, शेखर सुमन की पत्नी और रेड क्रॉस सोसायटी के संरक्षक उमेश चंद्र सिन्हा की पुत्रवधू है। इस मौके पर सचिव डॉ विभा कुमारी ने इनका स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह हमारा सौभाग्य है कि रेड क्रॉस सोसायटी के लिए अनेकों सामान अनुदानित होते रहते हैं,और ब्लड बैंक समृद्ध होकर प्रगति पथ पर अग्रसर है। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसायटी के चिकित्सक डॉक्टर बी पी सिंह, सचिव डा विभा कुमारी,पूर्व सचिव डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता और कार्यकारिणी के सदस्य डॉ जितेंद्र शुक्ला , धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
इसके पूर्व में भी उमेश उमेश चंद्र सिन्हा द्वारा इन बच्चों को उपयोगी सामान दिये गये थे।

Related posts

तत्परतापूर्वक करें डीजल अनुदान योजना का कार्यान्वयन : जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय

rktvnews

गाजीपुर: इंटरनेशनल सेमिनार में महाकवि डॉ० ईश्वरचन्द्र त्रिपाठी का हुआ अंतरराष्ट्रीय सम्मान।

rktvnews

राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना के गौरवमयी 75 वर्ष पूर्ण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 जनवरी 26

rktvnews

केंद्र ने ‘टमाटर ग्रैंड चैलेंज’ के 28 नवप्रवर्तकों को वित्त पोषण प्रदान किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment