RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:फसल सहायता अनुदान राशि में अनियमितता बरतने के आरोप में किसान सलाहकार हुए चयन मुक्त।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)11 अक्टूबर।पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-02 प्रखंड के चंमवलिया पंचायत में किसान सलाहकार के पद पर कार्यरत जय कुमार सिंह को फसल सहायता अनुदान राशि में अनियमितता बरतने के आरोप में जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से चयन मुक्त कर दिया गया है।
ज्ञातव्य हो कि जय कुमार सिंह पर फसल सहायता अनुदान की 50 प्रतिशत राशि वसूलने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में गठित चार सदस्यीय जांच टीम द्वारा मामले की विस्तृत जांच की गई। जांच में आरोप सत्य प्रमाणित पाया गया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित किसान सलाहकार को तत्काल प्रभाव से उनके पद से मुक्त कर दिया है। प्रशासनिक स्तर पर यह कार्रवाई फसल सहायता योजना की पारदर्शिता और किसानों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से की गई है।

Related posts

दरभंगा:डीएम ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को ले की बैठक।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

सारण:स्वामी विवेकानंद की जयंती को “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप में मनाया गया।

rktvnews

गिरीडीह:कफ सिरप के सेवन से बच्चों के प्रभावित होने की खबरों के बाद जिला प्रशासन अलर्ट : उपायुक्त

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 मार्च 26

rktvnews

कृषि वानिकी योजना अंतर्गत किसानों को आवेदन देने की अंतिम तिथि 31अगस्त 23 तक निर्धारित।

rktvnews

Leave a Comment