RK TV News
खबरें
Breaking News

भीम सिंह भवेश के पद्मश्री सम्मान से बढ़ा है बिहार का गौरव: अशोक सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 मार्च।बिहार संग्राहालय पटना द्वारा पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संग्राहालय के ओरिएंटल हॉल में आयोजित राज्य के मूर्धन्य कलाकार मिलन दास की एकल प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ भवेश, अशोक कुमार सिन्हा, अपर निदेशक, बिहार संग्रहालय, डॉ प्रगति सिन्हा एवं मिलन दास ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर कला लेखक सुमन कुमार सिंह ने सामाजिक कार्यों में अपने विशेष योगदान के लिए पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश के कार्यों की सराहना की। बिहार संग्रहालय की ओर से अशोक कुमार सिन्हा ने अंग-वस्त्र एवं एक लाख की नगद राशि प्रदान की गई। श्री सिन्हा ने कहा कि भीम सिंह भवेश विगत दो दशक से मुसहर समाज के लोगों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। इन्होंने अब तक मुसहर जाति के लगभग आठ हजार बच्चों का दाखिला स्कूल में कराया है। महादलित टोलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ डॉ भवेश पुस्तकालय का निर्माण एवं गंाव पढ़े-गांव बढ़े अभियान के तहत शिक्षा के प्रचार-प्रसार में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इनके समाज सेवा से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने मन की बात के 110वें एपिशोड में इनकी काफी चर्चा की। साथ ही भारत सरकार द्वारा 25 जनवरी 2025 को पद्म श्री सम्मान की घोषणा की गई। इनके कारण बिहार का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बिहार संग्राहालय पटना, राज्य में कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाले विभुतियों को सम्मानित करने का कार्य करती रही है। डॉ भवेश ने संग्राहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह एवं अपर निर्देशक अशोक कुमार सिन्हा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह संग्राहालय सभ्यता और संस्कृति को संरक्षित कराने का एक बड़ा प्रयास कर रहा है। धन्यवाद ज्ञापन उप निदेशक मौमिता घोष ने किया।

Related posts

सर्वाधिक रक्तदान करने वाले संगठन और रक्त दाताओं को सम्मानित किया जाएगा:चेयरमैन डा विवेकानंद यादव।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले वरिष्ठ नेता का.अशोक सिंह का निधन!महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित वरीय नेता उनके शव पर माल्यार्पण कर देंगे श्रद्धांजली।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 मार्च 26

rktvnews

आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड की जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को शामिल करने की मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन का जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment