RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

यूपी : उत्सव के शोर के बाद स्वच्छता वाली भोर।

लखनऊ/उत्तर प्रदेश 13 नवंबर।भारत में सबसे बड़े त्योहार के रूप में मनाए जाने वाले दिवाली महापर्व का उत्सव हर ओर अपना शोर और छाप छोड़ जाता है। हर घर से लेकर पूरे शहर में हो रहे आयोजन स्थल तक उत्सवों के चलते काफी अपशिष्ट भी निकलता है। ऐसे में इस बार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ भारत मिशन-शहरी की ओर से चलाए गए ‘स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली’ अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में सफाई कर्मियों ने नागरिकों के लिए ‘उत्सव के शोर के बाद स्वच्छता वाली भोर’ सुनिश्चित करके पर्व के अनोखे उपहार स्वरूप भेंट दिया।
कानपुर शहर और सिधौली नगर पंचायत में दिवाली पर्व के उत्सवों की खूब उमंग तो देखने को मिली ही, वहां पर्व के बाद इलाहाबाद के सफाईकर्मियों में भी खासा उत्साह देखा गया जिन्होंने शाम से ही सफाई के काम शुरू कर दिए थे।
कई इलाकों में सफाई कर्मचारियों ने वीडियो संदेश भी जारी किए और सभी नागरिकों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए साथ मिलकर स्वच्छ और स्वस्थ दिवाली मनाने की अपील की। वहीं मेरठ के किथौर नगर पालिका में स्वच्छता कर्मियों ने कल शाम से शुरू किए गए काम को देर रात तक जारी रखा। टुंडला इलाके में जहां कुछ ज्यादा कचरा निकला, तो बाजारों में नगर निगम की ओर से जेसीबी के माध्यम से सफाई कराई। उत्तर प्रदेश के फूलपुर और मऊ जैसे हिस्सों में भी दिन-रात जुटकर नागरिकों का पूरा संग निभाया और दिवाली की पूर्व संध्या से ही स्वच्छता पर जोर दिया। इतना ही नहीं, स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित दिवाली सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज जैसे इलाकों में तो स्वच्छताकर्मी दिवाली के बाद अगले दिन तड़के 5 बजे से ही साफ-सफाई संबंधी कार्यों के लिए सड़कों पर उतर गए। इस तरह दिवाली जैसे रोशनी के पर्व वाली शाम ढली, तो देश भर के शहरों में नागरिकों को स्वच्छता वाली सुबह मिली।

Related posts

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल आगमन पर स्वागत।

rktvnews

बिहार सरकार श्रम संसाधन मंत्री और पूर्व मंत्री वृजकिशोर विंद ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे अगिआँव,संदेश और शाहपुर विधानसभा के विभिन्न गाँवो मे जनसंपर्क किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश: नागपंचमी पर भगवान श्री नागचन्द्रेरश्वर के वर्ष में केवल एक दिन 24 घंटे के लिए खुलते है पट।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. खट्टर से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

पश्चिम चम्पारण: नये जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

रामगढ़:”हज यात्रा-2025 के मेडिकल टीम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ के डॉ० नसीम अहमद का चयन”।

rktvnews

Leave a Comment