RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

मध्यप्रदेश: नागपंचमी पर भगवान श्री नागचन्द्रेरश्वर के वर्ष में केवल एक दिन 24 घंटे के लिए खुलते है पट।

उज्जैन /मध्यप्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी )27 जुलाई ।देश की धार्मिक नगरियों में से उज्जैन में 29 जुलाई को नागपंचमी पर्व मनाया जायेगा और भगवान नागचंदेश्वर मंदिर के वर्ष में केवल एक दिन 24 घंटे के लिए पट कल मध्य रात्रि 12:00 बजे खोले जाएंगे। जिसमें देश के कोने-कोने से काफी संख्याी में श्रद्धालु भगवन नागचन्द्रेश्वर के दर्शन के लिए आयेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की है उल्लेखनीय है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर के द्वितीय तल पर श्री नागचन्द्रेश्वर मंदिर के पट वर्ष में एक बार 24 घंटे सिर्फ नागपंचमी के दिन खुलते है। हिंदू धर्म में सदियों से नागों की पूजा करने की परंपरा रही है। हिंदू परंपरा में नागों को भगवान का आभूषण भी माना गया है।
भगवान महाकालेश्वर का मंदिर तीन करो में विभक्त है सबसे नीचे भगवान महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह के उपर दूसरी तल पर ओंकारेश्वर मंदिर और शीर्ष पर भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर का मंदिर है। श्री नागचन्द्रेश्वर मंदिर में 11 वीं शताब्दीे की एक अद्भुत प्रतिमा स्थापित है। प्रतिमा में श्री नागचन्द्रेश्वर स्वयं अपने सात फनों से सुशोभित हो रहे है। साथ में शिव-पार्वती के दोनों वाहन नंदी एवं सिंह भी विराजित है। मूर्ति में श्री गणेश की ललितासन मूर्ति, उमा के दांयी ओर कार्तिकेय की मूर्ति व उपर की ओर सूर्य-चन्द्रमां भी अंकित है।
इस प्रकार श्री नागचन्द्रेश्वर की मूर्ति अपने आप में भव्य एवं कलात्मकता का उदहारण है। भगवान के गले और भुजाओं में भुजंग लिपटे हुए है। कहते हैं कि यह प्रतिमा नेपाल से यहां लाई गई थी। ऐसी मान्यता है कि, उज्जैेन के अलावा दुनिया में कहीं भी ऐसी प्रतिमा नहीं है। इस प्रतिमा के दर्शन के उपरांत अंदर प्रवेश करने पर भगवान श्री नागचन्द्रेतश्वर की मुख्य प्रतिमा (शिवलिंग) के दर्शन होते है।भगवान नाग चंदेश्वर मंदिर 28 जुलाई सोमवार की रात्रि 12 बजे पट खुलेंगे। पट खुलने के बाद रात्रि 12 बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ आम भक्तों के लिये मंदिर के पट खुल जायेंगे और श्री नागचन्द्रेनश्व्र महादेव के 29 जुलाई 2025 मंगलवार तक लगातार 24 घंटे दर्शन होंगे। मंदिर के पट मंगलवार की रात्रि 12 बजे बंद होंगे।
नागपंचमी पर्व पर भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर की त्रिकाल पूजा होगी। जिसमें सोमवार 28 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि 12 बजे पट खुलने के पश्चा्त श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाडे के महंत विनित गिरी महाराज एवं अन्य अधिकारियो द्वारा प्रथम पूजन व अभिषेक किया‍ जावेगा। मंगलवार 29 जुलाई को अपरान्ह 12 बजे अखाडे द्वारा पूजन होगा।
श्री महाकालेश्वजर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मंगलवार 29 जुलाई 2025 को ही श्री महाकालेश्वेर भगवान की सायं आरती के पश्चात श्री नागचन्द्रेश्वर जी की पूजन-आरती श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी एवं पुरोहितों द्वारा की जायेगी। 29 जुलाई 2025 को रात्रि 12 बजे के पश्चात भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर महादेव के पट बंद किये दिए जायेगे |

Related posts

उच्चतम वार्षिक ऋण संवितरण और मंजूरी को पार किया इरेडा ने।

rktvnews

ए एन कालेज पटना मे अनुसंधान के पोषण और विकास पर व्याख्यान आयोजित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान लापरवाह व नियम का उलंघन करने वाले पैक्सों पर हुएं सख्त,कहा पैक्सों से समतुल्य राशि का करें वसूली!नहीं तो संलिप्त अधिकारी व पैक्स संचालकों के ऊपर होगी कार्रवाई।

rktvnews

नैनीताल:मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला चौपाल कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भारतीय सेना की ओर से रासायनिक, जैविक, रेडियोधर्मी और आण्विक हमलों से सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण उपकरणों की खरीद।

rktvnews

सी.पी. राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली।

rktvnews

Leave a Comment