RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

नवादा:डॉ0 भीमराव अंबेडकर आवासीय अनुसूचित जाति बालिका विद्यालय 02 गोंदापुर, में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार)14 अप्रैल।आज डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ0 भीमराव अंबेडकर आवासीय अनुसूचित जाति बालिका विद्यालय 02 गोंदापुर, नवादा के प्रांगण में शारीरिक शिक्षक की देखरेख में विद्यालय की छात्रों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि संजय कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी, नवादा के द्वारा किया गया।
आयोजन के दौरान बालिकाओं के बीच डॉ0 भीमराव अंबेडकर साहब के जीवन से संबंधित नाटक प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं नृत्य प्रतियोगिता की प्रस्तुति भी की गई। अंत में जिला कल्याण पदाधिकारी नवादा के द्वारा सभी छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि हमें डॉ0 भीमराव अंबेडकर साहब के आदर्शों पर चलना चाहिए। समाज और देश को कोई बदल सकता है तो वह सिर्फ शिक्षा ही है। आप लोग मन लगाकर पढ़ाई करें। जिला कल्याण पदाधिकारी नवादा के द्वारा सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह छात्रावास प्रबंधक प्रधानाध्यापक सभी शिक्षिका एवं सभी शिक्षक मौजूद थे।

Related posts

मंत्रीपरिषद की बैठक में लिया गया निर्णय ।

rktvnews

झारखंड:15 नवंबर झारखंड के लिए बड़ा दिन : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

गोवा में आयुष स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान सुविधा का उद्घाटन।

rktvnews

जयपुर:सिरोही में छोटे से छोटे गांव में बड़े उद्योग स्थापित करने की ताकत:राज्यमंत्री देवासी

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश के किसानों एवं पशुपालकों के सर्वागिंण विकास के लिए किसान आयोग सदैव कटिबद्ध :अध्यक्ष किसान आयोग

rktvnews

पटना:वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में अधिकाधिक प्रयोग से समृद्ध होगी हिन्दी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment