RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बलिया:डॉ० रामसेवक निकल की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन।

बलिया/उत्तरप्रदेश 12 नवंबर।डॉ०रामसेवक विकल पुस्तकालय इसारी सलेमपुर बलिया में प्रख्यात साहित्यकार डॉ० रामसेवक विकल जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० शत्रुघ्न पाण्डेय (पचरुखा देवी इंटर कॉलेज गायघाट रेवती) के पूर्व प्रधानाचार्य ने किया। कार्यक्रम का संचालन भोजपुरी भूषण नंद जी नन्दा ने किया। सभी विद्वानों ने डॉ०विकल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। शिवजी पाण्डेय ‘रसराज’ जी ने सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर डॉ०आदित्य कुमार ‘अंशु’ ने अपने पिता की स्मृति में डॉ० रामसेवक विकल राष्ट्रीय कृति विद्श्री सम्मान, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम आदि से सभी कवियों को सम्मानित किया। कवियों में प्रभाकर शुक्ल ‘पपीहा’ , रमाशंकर वर्मा ‘मनहर’, शिवजी पाण्डेय ‘रसराज’, डॉ०शत्रुघ्न पाण्डेय, सुनील सरदासपुरी, रोमित हिमकर (बस्ती ), राकेश प्रसाद दुबे दिवान जी (आजमगढ़), मुखराम यादव ‘नेमी’ , नंद जी नंदा, डॉ०फतेहचंद ‘बेचैन’ , आनंद कुमार , प्रज्ञा शर्मा , ऋचा शर्मा, डॉ०जितेंद्र ‘स्वाध्यायी’ , जितेंद्र ‘त्यागी’, डॉ०आदित्य कुमार ‘अंशु’ आदि ने काव्य पाठ किया। श्रोताओं में टनमन सिंह , अफजल कुरैशी, मंजूर आलम, नमन सिंह, राजू सिंह, श्रीप्रकाश लाल, अमर सिंह, अशोक जी, राजेश जी, पंकज लाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे। अंत में अध्यक्षीय काव्यपाठ डॉ० शत्रुघ्न पाण्डेय ने किया तथा डॉ०आदित्य कुमार ‘अंशु’ ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

मध्यप्रदेश:16 एवं 17 नवम्बर को एयर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर आकस्मिक सेवाओं के लिये तैनात रहेंगे।

rktvnews

गढ़वा:झार जल पोर्टल की समीक्षा में उपायुक्त सख्त, लंबित शिकायतों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

वाराणसी:सनातनी समाज द्वारा नागाओं, साध्वियों और अवधूतनियों संग लाली घाट पर अलौकिक होली।

rktvnews

दरभंगा:अवैध शराब कारोबारियों पर आफत,होली एवं लोकसभा चुनाव के मद्देजर मद्यनिषेध विभाग ड्रोन से रख रहा पैनी नजर।

rktvnews

शासकीय महाविद्यालय बगडोना का नाम शहीद सरदार विष्णु सिंह गोंड के नाम पर वाणिज्य और विज्ञान के संकाय प्रारंभ होंगे, सारणी में खुलेगी आईटीआई

rktvnews

Leave a Comment