RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:अब्दुल अलीम अल्पसंख्यक छात्रावास के सभागार में मनाई गई मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती ।

आरा/भोजपुर 11 नवंबर।आरा मझोआ चकिया मोड पर स्थित अब्दुल अलीम अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास के सभागार में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस भाषण प्रतियोगिता में लगभग 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे आबिद हुसैन को प्रथम, मो सहबाब आलम को द्वितीय पुरस्कार मिला। बाकि प्रतिभागियों जिनमे मो कैफ अंसारी, मो शाहिद आलम, मो आरिफ आलम, मो रेयाजुद्दीन, मो अहमद रजा,मो महफूज़ आलम, मो असरफ अंसारी, मो अब्दुल इब्राहिम मो साहिरुद्दीन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत होस्टल सुप्ररेटेंडेंट डॉ मो रेहान आलम ने मंच संचालन डॉ मो सैफ
धन्यवाद ज्यापन प्रो इजाजुल हक़ ने किया जबकि समारोह की अध्यक्षता शाहिद अलीम ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रवि प्रकाश कल्याण पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि नीतीश कुमार सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कॉलेज के अलहफ़ीज़ कॉलेज सचिव शाहिद अलीम के द्वारा माल्यार्पण करके किया गया।
मुख्य अतिथि रवि प्रकाश ने अपने सम्बोधन में कहा की भारत के पहले शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। मानव संधान विकास मंत्रालय 11 नवंबर 2008 में शिक्षा जगत मिलकर समर्पण को देखते हुए इस दिन को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने का फैसला लिया
मौलाना अब्दुल कलाम आजाद को मरणोपरांत 1992भारत रत्न से सम्मानित किया गया 1
सभा के विशिष्टअतिथि सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने अपने सम्बोधन में कहा की मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन से सिख लेने की जरुरत है। छात्रों को सफल होने के लिए सुबह उठना चाहिए व्यायाम करना चाहिए और पेपर जरूर पढ़ना चाहिए
आज के समारोह में मो सद्दाम, मो रमजान, सब्बू, अलीम खान, गंगाधर, इमरोज आलम आदि उपस्थित हुए।

Related posts

लखीसराय:मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही बूढ़ी आंखों की बढ़ी रौशनी,वृद्ध ,विधवा एवं दिव्यांगो की राशि में बढ़ोतरी को ले खुशी का माहौल।

rktvnews

भोजपुर:राज्यपाल व कुलपति ने अजय कुमार ओझा को पीएचडी की उपाधि से किया सम्मानित।

rktvnews

भारतीय नौसेना द्वारा 14 दिसंबर, 2023 से 23 मार्च, 2024 तक संचालित किये जा रहे समुद्री सुरक्षा अभियान (‘ऑपरेशन संकल्प’)

rktvnews

दरभंगा: आगामी 9 मार्च की लोक अदालत को ले विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर: बखोरापुर आयुष्मान आरोग्य सेंटर का एनक्यूएएस के तहत हुआ सफल मूल्यांकन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त आज “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के पांचवे दिन हंटरगंज प्रखण्ड के डाहा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।

rktvnews

Leave a Comment