आरा /भोजपुर 09 नवंबर।आज रात 9 नवंबर को रात्री 11:30 बजे से रात्री 01:30 बजे तक पूर्वी गुमटी PSS से निर्गत गोपाली चौक फीडर से दो घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद।
इस संदर्भ में सहायक विद्युत अभियंता सौरभ कुमार द्वारा बताया गया कि उक्त अवधी में चार विभिन्न स्थानों पर नया ट्रांसफार्मर लगाने हेतु पोल गाड़ने का कार्य किया जायेगा जिस कारण सुरक्षा के ख्याल से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
नवादा, करमनटोला, मील रोड, महादेवा रोड, मठिया, हॉस्पिटल रोड, महाजन टोली न0- 1 और 2, पी मेहरा रोड आस पास के क्षेत्र।

