RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रक्षा मंत्री और अमेरिका के रक्षा सचिव भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे और 10 नवंबर, 2023 को द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

नई दिल्ली/09 नवंबर।अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता करने और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक आयोजित करने के लिए 09 और 10 नवंबर, 2023 को भारत का दौरा कर रहे हैं। रक्षा सचिव ऑस्टिन 09 नवंबर को नई दिल्ली पहुंचेंगे, उनका पालम तकनीकी क्षेत्र में तीनों सेनाओं के गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया जाएगा।
रक्षा सचिव ऑस्टिन और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 10 नवंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ मंत्रिस्तरीय 2+2 वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद रक्षा सचिव ऑस्टिन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच द्विपक्षीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। 2+2 वार्ता और द्विपक्षीय बैठक के दौरान कई रणनीतिक, रक्षा और प्रौद्योगिकी मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। अमेरिकी सचिव ऑस्टिन ने इससे पहले, जून 2023 में भारत का दौरा किया था और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात की थी।

Related posts

आकांक्षी ब्लॉकों और सीमावर्ती गांवों में बच्चों के अधिकार सुनिश्चित करेगा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग

rktvnews

केंद्र सरकार ने 11 सदस्यीय भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के चुनाव की घोषणा की।

rktvnews

एसटीएफ के एएसपी के पिता के निधन से लोगों में शोक।

rktvnews

नवादा:जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू।

rktvnews

भोजपुर: भोजपुर महिला कला केंद्र ने बिंदी इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से ऑक्सीजन कंसेंटरेटर मशीन सहित अन्य उपकरण को किया वितरित।

rktvnews

रायपुर : जनजातीय स्वतंत्रता विद्रोहों पर बने भव्य स्मारक सह-संग्रहालय जल्द लोगों के लिए होगा समर्पित।

rktvnews

Leave a Comment