RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बागपत।अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष- 2023″ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश मिलेटस पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय मिलेटस रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता हेतु जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद स्तरीय प्रदर्शन (रोड शो) कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई।

बागपत/उत्तर प्रदेश 6 नवंबर। “अंतर्राष्ट्रीय मिलेटस/मोटे अनाज वर्ष- 2023” के अंतर्गत उत्तर प्रदेश मिलेटस पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय मिलेटस रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता हेतु जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद स्तरीय प्रदर्शन (रोड शो) कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से राष्ट्र वंदना चौक के लिए रवाना किया।
मा.प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश द्वारा देश देशवासियों को अपने दैनिक आहार में मिलेट्स मोटे अनाज को अपनाने की पहल व मुहिम को जन भागीदारी बनाने के क्रम में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं जिसके क्रम में आज सुसज्जित वाहनों एवं 100से अधिक बाइक मिलेटस जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मोटे अनाज को पोषक आहार माना जाता है ,क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन ,जिंक आयरन विटामिन बी आदि पोषक तत्व उपलब्ध है।मोटे अनाज बूस्टर डोज के तौर पर कार्य करते हैं और हमें स्वस्थ रखते हैं। उन्होंने जनपद वासियों से अपने दैनिक भोजन में मिलेटस आहार‌ को शामिल करने की अपील की ।
मिलेट्स जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से राष्ट्र वंदना चौक तक निकाली गई रैली में “बाजरा, ज्वार, रागी ,कोदो को अपनाओ,बीमारी को दूर भगाओ ,स्वस्थ जीवन को अपनाओ” जैसे नारों से जनपद वासियों को जागरूक किया गया।
मा. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व व प्रस्ताव पर लगभग 72 देशो की सहमति पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स/मोटे अनाज वर्ष से घोषित किया है जो भारत के लिए गौरव की बात है ।
भारत की प्राचीनतम सभ्यता सिंधु सभ्यता में हमें मोटे अनाज का उल्लेख मिलता है ।हमारे वेद पुराणों में भी मिलेट्स को ऋषि अन्न के रूप में उसकी महत्वा को स्थापित किया गया है ।मा. प्रधानमंत्री जी ने भारत की प्राचीन खाद्य श्रृंखला में शामिल बाज़ारा,ज्वार, सावां,कोदों, रागी मडुवा ,कुटकी, छीना,काकुन को उनके पौष्टिक आहार से युक्त होने के कारण “श्री अन्न”कहकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
उन्होंने कहा आजीविका के अवसर सृजित करने,किसानों की आय बढ़ाने,विश्वभर में खाद्य व पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के मामलों में मिलेटस फसलों में अपार संभावना।
इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक दुर्विजय सिंह, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ,जिला जिला भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रमेश चंद्र, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

वकील कानून से उपर नहीं’: त्रिपुरा हाईकोर्ट ।

rktvnews

पटना: दस दिवसीय बिहार सरस मेले का हुआ समापन।

rktvnews

ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला।

rktvnews

एस बी कालेज एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन।

rktvnews

भोजपुर;जनता की समस्याओं को सुनना और हल करना ही हमारी प्राथमिकता:सुदामा प्रसाद

rktvnews

दुमका:हम बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, आप शिक्षा की स्थिति में सुधार करें” : उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment