RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 अंतर्गत प्री फील फॉर्म 6 व फॉर्म 6 से संबंधित बैठक संपन्न।

चतरा/झारखंड 06 नवंबर।जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह-निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का की अध्यक्षता में ऑनलाईन माध्यम से मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी बी0पी0ओ0, विद्यालय के वार्डेन, प्रधानाचार्य के साथ बैठक की गई।
बैठक में जिले के अंदर सभी विद्यालयों में ई विद्यावाहिनी के आधार पर प्री फिल फार्म 6 से संबंधित बिन्दुवार समीक्षा की गई। उन्होने कहा कि पूर्व में समीक्षा के क्रम में यह मामला सामने आया था कि बहुत सारे विद्यार्थी जिनका प्री फील फॉर्म 6 भरा जा चुका है वो पास आउट हो गये है और वह आगे की पढ़ाई करने के लिए दूसरे जगह चले गये है इस पर उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जो भी विद्यार्थी पास आउट हुए है उनसे सम्पर्क कर उनका फार्म भरवाएं और आगे कहा नए सत्र में शामिल विद्यार्थियों जिनका 01 जनवरी 2024, 01.04.2024, 01.07.2024 एवं 01.10.2024 तक उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो जायेगा उन विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम शामिल करने हेतु फार्म 6 भरे जिससे की मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जा सके।
बैठक में विशेष रूप से सभी + 2 विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्री फिल फार्म प्रखण्ड को उपलब्ध करायें और अगर प्री फिल फार्म6 की सूची नहीं है तो प्रखण्ड से सम्पर्क कर प्राप्त करले। विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची शामिल करने से संबंधित बहाने नहीं चलेंगे। विद्यार्थियों की आयु सत्यापित करने के लिए भी कई आवश्यक जानकारियां साझा की गई।

Related posts

पटना:उद्योग विभाग की 4 महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रस्तावों को मिली कैबिनेट स्वीकृति।

rktvnews

महिला और बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र मुंजपारा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के लिए वर्चुअल समिति बैठक में भाग लिया।

rktvnews

लखीसराय:जीविका दीदियों को सूक्ष्म उद्यमी के तौर पर मिल रही है पहचान,गढ़ रही नए कीर्तिमान।

rktvnews

भोपाल:महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आजीविका मिशन की भूमिका महत्वपूर्ण : कलेक्टर प्रियंक मिश्रा

rktvnews

भारतीय नौसेना ने ‘खमरी मो सिक्किम’ कार रैली को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में मॉयल ने 4.02 लाख टन मैंगनीज अयस्क का रिकॉर्ड उत्पादन किया; पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7 प्रतिशत की वृद्धि।

rktvnews

Leave a Comment