RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बक्सर: डीएम और एसपी ने राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अन्डर 17/19 खेकूद प्रतियोगिता 2023 के आयोजन संबंधी संयुक्त आदेश किए जारी।

बक्सर/बिहार 06 नवंबर।जिला दण्डाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार के द्वारा बक्सर जिला में राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अन्डर 17/19 खेकूद प्रतियोगिता 2023 का आयोजन तिथि दिनांक 07.11.2023 से दिनांक 09.11.2023 तक नगर भवन बक्सर में आयोजित कराने हेतु जिला संयुक्त आदेश जारी कर दिया गया है।
इस प्रतियोगिता में राज्य के 26 जिलें के खिलाड़ी एवं टीम प्रभारी तथा 08 तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे। इस हेतु प्रतियोगता स्थल एवं आवासन स्थल पर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था आवश्यक है।
प्रभारी यातायात निरीक्षक बकसर को निदेश दिया गया कि दिनांक 07.11.2023 से दिनांक 09.11.2023 तक प्रतियोगिता के दौरान सुचारू रूप से यातायात का परिचालन बनाये रखने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि दिनांक 07.11.2023 से दिनांक 09.11.2023 तक एक अग्निशमन वाहन तैयार हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर को निदेश दिया गया कि प्रतियोगिता से एक दिन पूर्व एवं प्रतियोगिता समाप्ति तक प्रतियोगिता स्थल एवं आवासन स्थल पर फॉगिंग/साफ-सफाई, शौचालय एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल बक्सर को निदेश दिया गया कि दिनांक 07.112023 से दिनांक 09.11.2023 तक प्रतियोगिता स्थल एवं आवासन स्थल पर निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिला खेल पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अन्डर 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का आयोजन तिथि दिनांक 07.11.2023 से दिनांक 09.11.2023 तक सफलतापूर्वक कराने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे। आपतिजनक टिप्पणी प्राप्त होने पर तत्क्षण कार्रवाई करेंगे।
असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अन्डर 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का आयोजन स्थल पर आवासन स्थल पर चिकित्सक टीम जीवनरक्षक दवाओं के साथ एम्बुलेंस रखना सुनिश्चित करेंगे।
राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अन्डर 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर (मो0 9473191241) एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर (मो0 6207926802/9431800090) रहेंगे। निदेश दिया गया कि उक्त प्रतियोगिता का सफल आयोजन कराने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

Related posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत के पहले सूर्य मिशन, आदित्य- एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी।

rktvnews

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

एसबीआई लाइफ का ‘जॉली एंड पॉली’ अभियान: नए ब्रांड एंबेसडर ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा निभा रहे हैं किरदार, लोगों को आकांक्षा और ज़िम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी।

rktvnews

झारखंड: चतरा:चुनाव की प्रक्रिया एवं आदर्श आचार संहिता के प्रभावी ढंग से अनुपालन एवं अन्य विषयों पर विचार विमर्श हेतु राजनीतिक दलों के साथ बैठक सह प्रशिक्षण।

rktvnews

दरभंगा:परिवादियों के फरियाद को समाधान हेतु अधिकारियों को दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment