RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने सी. राजगोपालाचारी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 10 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सी. राजगोपालाचारी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें एक स्वतंत्रता सेनानी, विचारक, बुद्धिजीवी और राजनेता के रूप में याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राजगोपालाचारी 20वीं शताब्दी के सबसे विलक्षण बुद्धिजीवियों में से एक थे और मानवीय मूल्य सृजन एवं गरिमा को बनाए रखने में विश्वास रखते थे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र भारत के स्वतंत्रता संग्राम और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करता है।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:

“श्री सी. राजगोपालाचारी को याद करते ही स्वतंत्रता सेनानी, विचारक, बुद्धिजीवी, राजनेता जैसे विशेषण मन में आते हैं। उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वह 20वीं शताब्दी के उन विलक्षण बुद्धिजीवियों में से एक रहे, जिन्होंने मानवीय मूल्य सृजन और गरिमा को बनाए रखने में विश्वास रखा। हमारा राष्ट्र उनके अमिट योगदानों को कृतज्ञता के साथ स्मरण करता है।”
श्री राजगोपालाचारी जी की जयंती पर, अभिलेखागार से कुछ रोचक सामग्री साझा कर रहे हैं, जिसमें युवा राजजी का एक चित्र, कैबिनेट मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति की अधिसूचना, 1920 के दशक के स्वयंसेवकों के साथ एक चित्र और 1922 का यंग इंडिया संस्करण शामिल है, जिसका संपादन राजजी ने तब किया था जब गांधीजी कारावास में थे।

Related posts

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पलामू में ” आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार” कार्यक्रम में हुए शामिल, जिले के विभिन्न पंचायतों में लगे शिविर में मौजूद लाभुकों से किया सीधा संवाद।

rktvnews

सारण:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम -2015 के तहत अपील की सुनवाई जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा का बिहार में अपराधियों का राज कायम करने का मंसूबा है, उसे चकनाचूर कर देना होगा,सबको सुरक्षा न्याय मिले इसकी लड़ाई जारी रहेगी : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने सेंटर ऑफ रेज़िलिएंस की टीम संग की बैठक, कला मूर्तियों के स्थापित किए जाने पर हुई विस्तृत चर्चा।

rktvnews

पटना : राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे शामिल किये गये शाहपुर विधायक राहुल तिवारी।

rktvnews

सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment