RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर: जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में संचालित तीनों योजनाओं की समीक्षा बैठक।

बक्सर/बिहार 04 नवंबर।आज 04 नवंबर को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में संचालित तीनों योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।
जिला पदाधिकारी ने डीआरसीसी में संचालित तीन योजनाओं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा प्रोग्राम एवं मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के संबंध में विस्तार से समीक्षा की।
समीक्षा के क्रम में माह अक्टूबर में आवेदनो की संख्या कम रहने के संबंध में प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक को स्पष्टीकरण करते हुए ज्यादा से ज्यादा नियमानुसार योग्य आवेदनों की संख्या बढ़ाने हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिया।
जिला पदाधिकार ने डीआरसीसी में संचालित तीनों योजनाओं के नोडल पदाधिकारी को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए आवेदनों की संख्या बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।
विदित हो कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत बक्सर जिला के विद्यार्थियों को बिहार में एवं बिहार के बाहर किसी भी राज्य के संस्थान (MNSSBY पोर्टल पर रजिस्टर्ड कॉलेज) में पढ़ने के लिए 400000 रुपया तक का शिक्षा ऋण दिया जाता है। पुरुष लाभार्थी के लिए 4% का साधारण ब्याज दर, महिला लाभार्थी एवं दिव्यांगजन के लिए 1% का साधारण ब्याज दर के साथ ये शिक्षा ऋण दिया जाता है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभार्थीयो को पढ़ाई के दौरान ब्याज नहीं लिया जाता है।
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के अंतर्गत ऐसे लाभार्थी जो इंटरमीडिएट पास कर किसी भी संस्थान में पढ़ाई नहीं कर रहे हैं और बेरोजगार हैं। उनको दो साल के लिए प्रत्येक माह 1000 रूपये दिया जाता है। साथ ही कुशल युवा प्रोग्राम के तहत कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान एवं भाषा ज्ञान (हिंदी एवं अंग्रेजी) दिया जाता है।

Related posts

भोजपुर:डा विजय गुप्ता का बेसिकॉन सम्मेलन में एडवांस लेप्रोस्कोपिक आपरेशन होगा लाइव।

rktvnews

नारायण कवच का पाठ करने से घर में होता है मंगल : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

बक्सर: डीएम सहिला का फरमान,सरकारी स्थलों पर अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स एवं बैनर लगाने पर होगी सख्त कार्रवाई।

rktvnews

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी)के पदाधिकारियों की हुई घोषणा।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम: मदरसा फोकल शिक्षकों को मिला आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी लेते हुए सभी जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment