RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संस्कार एवं संस्कृति के साथ छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ते हुए समाज एवं देश के विकास में देना चाहिए योगदान: गांधी जी राय

संभावना विद्यालय के सभी शाखाओं में हर्षौल्लास मनाया गया स्वाधीनता दिवस।

आरा/ भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अगस्त।स्थानीय ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभनारायण नगर, मझौवाँ, आरा तथा शारदा स्मृति सम्भावना पब्लिक स्कूल, मौलाबाग, आरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह पूर्वक ध्वजारोहन किया गया। विद्यालय के दानों शाखाओं में प्राचार्या डा० अर्चना सिंह ने ध्वजारोहन किया तथा राष्ट्रीय ध्वज की सलामी दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्राचार्या डा० अर्चना सिंह ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रहा है, लेकिन आज हमारे समाज में नैतिक मूल्यों की कमी दिख रही है। छात्र-छात्राओं में संस्कार और संस्कृति के विकास के साथ-साथ देश प्रेम की भावना को भी जागृत करना होगा। उन्होनें अभिभावकों और समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया की सिर्फ बेटियाँ ही नहीं बल्कि बेटों पर भी नजर रखें।
अतिथि के रूप में महाराजा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य गाँधी जी राय ने अपने संबोधन में कहा की संस्कार एवं संस्कृति के साथ छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ते हुए समाज एवं देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। समारोह के अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक डा० कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि आज का दिन शहीदों को नमन करने का दिन है। आज देश के लिए उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद करने का दिन है। उन्होनें छात्र-छात्राओं से कहा की आप वैसे नागरिक बने जो देश के विकास के काम आ सके।
इस अवसर पर विद्यालय के एन०सी०सी० कैडेट ने आर्कषक परेड प्रस्तुत किया। साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान, समुह देश भक्ति गीत और नृत्य तथा हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सारर्गमीत भाषण भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नृत्य नाटिका रही। इस नृत्य नाटिका को प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं ने दर्शक दीर्घा में बैठे सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया। नृत्य नाटिका को प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं का नाम क्रमशः एकता पाठक, वर्षा, अमन पाल, नायरा, श्रुति पाण्डेय, साक्षी, कृति, अंजली, अंशिका, माही, शिवानी, सोनाक्षी, अनु, साना, जिया, काजल, रिद्धि, राज नंदिनी, प्रतिज्ञा सिंह, हर्षित, रिशिका सिंह, वृद्धि एवं रेशमा है। समारोह को आकर्षक बनाने में संगीत शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार और अमितेश रंजन तथा नृत्य शिक्षक चिन्टू कुमार का अहम योगदान रहा।

मंच संचालन वरिय शिक्षक  अरविन्द ओझा और छात्र आलोक अतुल्य ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मुख्य शाखा में उप-प्राचार्य श्री ऋषिकेश ओझा तथा शिशु शाखा में प्रभारी श्री दीपेश कुमार ने किया। मंच परिकल्पना तथा रूप सज्जा कला शिक्षक श्री संजीव सिन्हा तथा श्री विष्णु शंकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के साथ किया गया।

Related posts

भोजपुर:जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की असली ताकत है : शशि मिश्र

rktvnews

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ ‘दमदार प्रस्‍तुति देना’ विषय पर ‘इन-कन्वर्सेशन’।

rktvnews

भोपाल:सुरेश पटवा की 34 वीं कृति “व्यंग्य-पच्चीसी” का लोकार्पित।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिटेन दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद आज मीडिया से बात की।

rktvnews

भोजपुर:लोकससभा एवं अगिआँव विधानसभा उप निर्वाचन हेतू मतदान केंद्र एवं अन्य विषयों पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों क़े प्रतिनिधियों क़े साथ बैठक।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डोर स्टेप डिलीवरी से संबंधित जिला स्तरीय परिवहन समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment