
आरा/भोजपुर 29 जून। 2 अप्रैल 23 को नारायणपुर में पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष के दरवाजे पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में जिसमें एक किसान को गोली भी लग गई थी के मामले में संलिप्त वांछित अभियुक्तों में 2 अभियुक्तों की गिरफ्तारी अजीमाबाद थाने के लटीयरगंज के निर्मल सिंह के पुत्र सूरज कुमार और शिव परसन रजक के पुत्र कृष्ण कुमार को घटना में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पीरो की नेतृत्व वाली डी आई यू टीम ने नारायणपुर थानाध्यक्ष एवं थाना बल के साथ मुरादपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक देशी पिस्तौल,2 गोली,2 मैगजीन,और 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई।उक्त कांड के शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

