RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

सारण:दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय नियोजन मेला का शुभारंभ सुरेंद्र राम माननीय मंत्री श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के द्वारा किया गया।

सारण/बिहार 01 नवंबर।श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष 2023 में राजेंद्र कॉलेज छपरा के प्रांगण में दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन सुरेंद्र राम माननीय मंत्री श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के द्वारा किया गया । साथ मंच पर रामानुज प्रसाद माननीय विधायक सोनपुर,
प्रोo विधानचंद्र भारती प्राचार्य राजेंद्र कॉलेज, प्रियंका रानी उप विकास आयुक्त छपरा संजय सिन्हा उप निदेशक (नियोजन ) , पटना, अमित कुमार उप निदेशक , सारण प्रमंडल, अश्वाजीत पराशर, सहायक निदेशक, पटना, शोभा कुमारी, नियोजन पदाधिकारी, पिंकी भारती, नियोजन पदाधिकारी, गोपालगंज राजेश कुमार, नियोजन पदाधिकारी, सीवान मौजूद थे। रोजगार मेला में कुल 25 निजी कंपनी ने भाग लिया। श्रम संसाधन विभाग की तरफ से कुल 12 स्टॉल लगाए गए थे । मेला में माननीय मंत्री के द्वारा लाभुकों को टूल किट, स्टडी किट, KYP प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। नियोजक के द्वारा कुल 970 Biodata प्राप्त किया गया जिसमें कुल 144 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। निजी क्षेत्र में आईटीआई, डिप्लोमा, सेल्स, मार्केटिंग, सिक्युरिटी गार्ड की कंपनी ने भाग लिया। यह चयन प्रक्रिया 02/11/2023 को भी जारी रहेगी।

Related posts

भारत संकल्प यात्रा मोदी गारंटी रथ का संदेश में भाजपाइयों ने किया स्वागत! किसान क्रेडिट कार्ड एवं उज्जवला योजना के तहत गैस का किया गया वितरण।

rktvnews

तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति डॉ. सामिया सुलुहु हसन को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

rktvnews

भोजपुर:हनुमत सभागार का भक्तों के सहयोग से ढलाई संपन्न।

rktvnews

काशी तमिल संगमम द्वितीय चरण के तमिल शिक्षकों का समूह वाराणसी पहुंचा।

rktvnews

सारण:नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाने के उद्देश्य से सभी सर्टिफिकेट ऑफिसर एवं बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों संग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment