RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खंडोली मेला स्थल में विभिन्न दुकानों का किया औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )02 जनवरी।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज राजा कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, गिरिडीह के द्वारा खंडोली मेला स्थल के विभिन्न फास्ट फूड और चाट स्टॉल्स, केक स्टॉल्स, फूड ट्रक्स, और अन्य होटलों और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश खाद्य प्रतिष्ठान बिना खाद्य लाइसेंस अथवा निबंधन के संचालित पाया गया। सभी को 7 दिनों के अंदर खाद्य सुरक्षा कार्यालय में फूड लाइसेंस के लिए आवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में खाद्य कारोबारियों को परिसर में साफ-सफाई रखने का निदेश दिया गया। कई चाट स्टॉल्स में प्रतिबंधित अखाद्य रंग का उपयोग करते हुए पाया गया। अखाद्य रँग युक्त छोले और अन्य असुरक्षित खाद्य सामग्रियों को स्पॉट पर ही नष्ट करवा दिया गया। स्टाल संचालक को कड़ी चेतावनी दी गई। अगर भविष्य में दोबारा अखाद्य रंग का इस्तेमाल करते हुए पाए जाने पर जुर्माना किया जाएगा।विभिन्न स्टाल से लगभग 10 खाद्य सामग्री का स्पॉट पर ही रासायनिक जांच किया गया। लगभग खाद्य 6 नमूनों का संग्रहण कर रासायनिक जांच हेतु राजकीय खाद्य जांच प्रयोगशाला रांची भेजी जाएगी। नववर्ष के अवसर पर टूरिस्ट स्पॉट्स पर मौजूद सभी प्रकार के खाद्य स्टॉल्स में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निरंतर निरीक्षण जारी रहेगी।

Related posts

आरा लोकसभा : किसकी हुई हार ?पश्चाताप तो करना ही पड़ेगा :डा दिनेश प्रसाद सिन्हा

rktvnews

बक्सर: मतदान की जागरूकता को ले जिला प्रशासन और मीडिया के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन।

rktvnews

हनुमानगढ़:सतरंगी सप्ताह कि तैयारियों हेतु जिला परिषद में बैठक आयोजित!16 नवंबर से मतदाता जागरूकता हेतु सतरंगी सप्ताह।

rktvnews

इंदौर के मांगलिया स्थित तलावली चांदा में अतिशीघ्र प्रारंभ होगी फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैबोरेट्री।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्तीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गिरीडीह:SIR के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त का सघन क्षेत्र भ्रमण, वितरण से डिजिटाइजेशन तक हर चरण की हुई समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment