RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:ईमानदार और नैतिक रिकॉर्ड वाले शिक्षाविद का कुलपति के पद पर चयन हो:कार्यकारी अध्यक्ष प्रो के बी सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 नवंबर।कुलपति के पद पर नयी नियुक्ति न कर प्रभार में देकर काम चलाने से प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसी प्रस्थिति में संघ का दायित्व है कि इसके लिए सबसे बड़े पदाधिकारी से बिगड़ते शैक्षणिक हालात के संबंध में सूचना दी जाए।इन मुद्दों को लेकर
फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटीज टीचर्स एसोसिएशन ऑफ बिहार (फूटाब) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा ने बताया कि उन्होंने और महासचिव प्रो संजय कुमार सिंह, विधान पार्षद, ने कुलाधिपति से विश्वविद्यालयों के कामकाज को सुव्यवस्थित करने के लिए बातचीत की तथा वी सी के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने का आग्रह किया है।
प्रभारी कुलपतियों को केवल रूटीन कर्तव्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

कार्यकारी अध्यक्ष प्रो के बी सिन्हा

उन्होंने बताया कि नियमित वीसी की अनुपस्थिति ने प्रतिष्ठित आर्य भट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय की स्थिति को बहुत नुकसान पहुंचाया है। छात्रों का रूझान इतना कम हो गया है कि विभिन्न संकायों को मिलाकर भी मात्र 20-25 छात्रों ने हीं नामांकन कराया है। सरकार जहां अन्य विश्वविद्यालयों के लिए रोज रोज नए नए आदेश निकाल रही है लेकिन राजधानी स्थित इस विश्वविद्यालय पर ध्यान नहीं है। कहने को ज्ञान विश्वविद्यालय लेकिन वहां न ज्ञान देने वाले हैं और ना ज्ञान लेने वाले। यह स्थिति इसलिए बनी है क्योंकि तीन वर्षों से कुलपति हीं नहीं हैं। इन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि कार्य अवधि खत्म होने के पूर्व ही इस प्रक्रिया को अपनाना चाहिए था ताकि समय से पूर्णकालिक कुलपति का चयन हो जाय और दूसरे कुलपति को अतिरिक्त प्रभार ना देना पड़े।
चूंकि सर्च समिति द्वारा तैयार पैनल से कुलाधिपति मुख्यमंत्री से परामर्श कर नियुक्तियां करते हैं।अतः राज्य सरकार नियुक्तियों के लिए चुने गए व्यक्तियों के लिए समान रूप से जिम्मेदार होगी।
उन्होंने मांग की कि चूंकि कुलपति का पद सर्वोच्च शैक्षणिक पद है, इसलिए ईमानदार एवं उच्च नैतिक मूल्यों के रिकॉर्ड वाले योग्य व्यक्तियों को ही नियुक्त किया जाए ताकि विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण में कार्य करें।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 31 अक्टूबर 25

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 जनवरी 25

rktvnews

दुमका : प्रसिद्ध खूंटाबांध तालाब में पैडल बोटिंग की शुरुआत एवं नवनिर्मित शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का विधायक ने किया उद्घाटन।

rktvnews

वैज्ञानिक पहलुओं से भी महत्वपूर्ण है होली ।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुरी गीतों में अश्लीलता परोसने में गीतकार और गायको का हाथ:गीतकार कुमार अजय सिंह

rktvnews

Leave a Comment