RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:शाहाबाद दुग्ध उत्पादक सरकारी संघ का शीघ्र चुनाव कराने की मांग।

आरा/भोजपुर 01 नवंबर।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी व खोलपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के अध्यक्ष अजय कुमार ने एक संयुक्त ब्यान जारी कर संवाददाताओं को बतलाया कि शहाबाद दुग्ध उत्पादक सरकारी संध चुनाव की अवधी समाप्त होने के बाद भी चुनाव नहीं करा कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उलंघन कर रहा है दोनों नेताओं ने कहा कि 11 सितंबर 2018 को पिछला चुनाव हुआ था। पांच साल गुजरने के दो माह पूर्व ही चुनाव की अधिसूचना जारी करने का नियम है पर इस नियम का एम डी खुला उलंघन कर रहे हैं।अपने ब्यान मे दोनों नेताओं ने कहा कि दरभंगा और मुजफ्फरपुर की दुग्ध समितियां अपना चुनाव संपन्न करा चुकी है पर शाहाबाद दुग्ध उत्पादक सरकारी संध प्रशासक मंडल चोर दरवाजे से 6 मार्च 2020 से कब्जा कर संचालित कर रहा है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि अगर किसी कारणवश किसी दुग्ध उत्पादक सरकारी संध पर उक्त संघ के संचालन प्रशासक मंडल के पास आ जाए तो 6 माह तक ही दुग्ध उत्पादक सरकारी संध का संचालन प्रशासक मंडल कर सकता है अगर विशेष परिस्थिति उत्पन्न हो जाए तो प्रशासक मंडल 3 माह और उसका संचालन कर सकता हैं।

भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी

भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी व दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि शाहाबाद दुग्ध उत्पादक सरकारी संध लि.आरा कतिरा पर लगभग ढाई साल से अवैध ढंग से कब्जा कर प्रशासक मंडल इस दुग्ध उत्पादक संध का संचालन कर रहा है।इसकी शिकायत सहकारिता मंत्री ,बिहार निर्वाचन प्राधिकार पटना,प्रबंध निदेशक शाहाबाद दुग्ध उत्पादक सरकारी संध लि.कतिरा आरा,और जिला पदाधिकारी भोजपुर से की गयी है।
दोनों नेताओं ने जोर देकर कहा है कि अगर शहाबाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संध का चुनाव शीघ्र नहीं कराई गयी तो सभी लगभग 1200 इसके सदस्य आंदोलन शुरू कर देंगे।

Related posts

भोपाल:काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने दावणगेरे में स्थित यूनिवर्सिटी बीडीटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लिया।

rktvnews

दुमका:सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत दुमका में रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

समाज में लिंगभेद मिटाने के लिए सरकार कर रही प्रयास : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

बिहार: डीजीपी आलोक राज से बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने की मुलाकात।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment