RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बिहार:राजकमल की पटना शाखा में किताबों पर मिल रही भारी छूट।

पटना/बिहार 01 नवंबर।राजकमल प्रकाशन समूह ने त्योहारी सीजन में अपनी पटना शाखा में “किताबों संग दीपोत्सव” मनाने की घोषणा की है। इसके तहत पाठक 03 नवंबर से 10 नवंबर 2023 तक अशोक राजपथ स्थित शाखा में किताबों पर भारी छूट प्राप्त कर सकते हैं। इस उत्सव का मुख्य आकर्षण साल 2023 में प्रकाशित 300 से अधिक नई पुस्तकें होंगी। जिसमें 75 से अधिक उपन्यास, 50 से अधिक कविता संग्रह, 40 से अधिक कहानी संग्रह और 50 से अधिक कथेतर विधा की नई पुस्तकें शामिल हैं।
राजकमल प्रकाशन के पटना शाखा प्रबंधक वेदप्रकाश ने कहा, “त्योहारोें के इस मौसम में लोग हर तरह की खरीदारी करते हैं। ऐसे मेें हमारी भी कोशिश है कि ज्ञान का उजियारा फैलाने वाली किताबें भी घर-घर पहुँचे और ज्यादा से ज्यादा लोगों में पठन-पाठन के प्रति रुचि पैदा हों। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने ‘किताबों संग दीपोत्सव’ मनाने की घोषणा की है। इस दौरान 03 से 10 नवंबर तक पाठक पटना शाखा से अपनी पसन्द की किताबें भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं और अपनों को त्योहार पर उपहार के रूप में भी किताबें भेंट कर सकते हैं।”

Related posts

भोपाल:भारत भवन में भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान : डिजिटल युग में मातृभाषाओं की चुनौतियों और संभावनाओं पर मंथन।

rktvnews

मुख्य सचिव ने सड़क निर्माण संबंधी विभागों के साथ की बैठक।

rktvnews

राजस्थान टूरिज्म को मिला सर्वश्रेष्ठ डिजाइन और सजावट का पुरस्कार!राजस्थान अपने महलों, विरासत स्थलों, इंफ्रास्ट्रक्चर व इको-टूरिज्म आदि के लिए प्रसिद्ध :उप मुख्यमंत्री, दिया कुमारी

rktvnews

हेल्थ इंस्टिच्युट में आयोजित तीन दिवसीय वैज्ञानिक-कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दिए विचार।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जन्माष्टमी पर मीरा माधव मंदिर में सपत्नीक की पूजा – अर्चना ।

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के रोक थाम हेतु खनन टास्ट फोर्स की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment