RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बिहार: बक्सर: डीएम ने किया यूडीआईडी शिविर का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)05 नवंबर। आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा प्रखंड बक्सर में यूडीआईडी शिविर का निरीक्षण किया गया।
बक्सर प्रखण्ड में आयोजित यूडीआईडी विशेष शिविर में कुल 125 दिव्यांगजनों का निबंधन किया गया।
बुनियाद केन्द्र बक्सर से संबल योजना अन्तर्गत 04 मोटर ट्राईसाईकिल, 10 तिपहिया साइकिल, 09 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, 06 वैशाखी, 02 दृष्टिबाधितों को सेंसर स्टिक एवं 01 श्रवण बाधित दिव्यांगजन को श्रवण यंत्र का वितरण जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया।
इसके अतिरिक्त 36 चलंत रूप से दिव्यांगजनों को कला भवन बक्सर से बैट्री चालित मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल का वितरण जिला पदाधिकारी महोदय के निदेशानुसार किया गया। संबल योजनान्तर्गत चलन्त दिव्यांग जिनकी दिव्यांगता का प्रतिशत 60 या उससे अधिक है, तो बैट्री चालित मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराई जाती हैं।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी दिव्यांगजनों (किसी भी दिव्यांगता प्रतिशत वाले दिव्यांगजन) को इस वर्ष के अंत तक यूडीआईडी कार्ड बनवाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का अपील किया गया।
निरीक्षण के क्रम में मेडिकल बोर्ड को सजगतापूर्वक यूडीआईडी कार्ड हेतु दिव्यांगता का मूल्यांकन करने एवं शत प्रतिशत दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने एवं दिव्यांगजनों को अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराते हुए समाज की मुख्य धारा से जोडने हेतु निर्देश दिया गया।
UDID कार्ड दिव्यांगजनों हेतु विशिष्ठ पहचान पत्र/दिव्यांगता प्रमाण पत्र होने के साथ-साथ ही सभी कल्याणकारी योजनाओं यथा सहायक उपकरण, मोटर ट्राईसाईकिल, आवास, राशन कार्ड, पेंशन एवं दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन इत्यादि योजनाओं हेतु आवश्यक दस्तावेज के रूप में अनुमान्य है।
सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, बक्सर द्वारा दिव्यांगजनों से अनुरोध किया गया कि वह यातायात के नियमों का अनुपालन करते हुए ही एवं समुचित बचाव के साथ ही मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल का परिचालन करेंगे। चुंकि इस योजना हेतु सिर्फ ऑनलाईन आवेदन ही स्वीकार किये जाते हैं। अतः जिन दिव्यांगजनों ने अभीतक ऑनलाईन आवेदन नहीं किये हैं वों दिये गये लिंक https://online.bih.nic.in/SWF/SWFTC/Default.aspx पर आवेदन कर सकतें हैं। वैसे दिव्यांगजन जो किसी भी माध्यम से यूडीआईडी कार्ड का निबंधन नहीं करा पाए है, स्वालंबन वेबसाईट https://www.swavlambancard.gov.in/ पर निबंधन करते हुए प्रत्येंक वृहस्पतिवार को सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होते हुए UDID कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
यूडीआईडी विशेष शिविर एवं वितरण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन कोषांग बक्सर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बक्सर सदर, अंचलाधिकारी बक्सर, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रबंधक बुनियांद केन्द्र बक्सर उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:रांची हाई कोर्ट के न्यायाधीश सहित बक्सर डीएम ने ब्रह्मपुर शिव मंदिर में स्वच्छता हेतु किया श्रमदान।

rktvnews

रोहतास:जिला पदाधिकारी ने हर खेत में सिंचाई का पानी योजना की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तराखंड के रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र में एक मस्जिद के इमाम द्वारा 7 वर्षीय लड़के के साथ यौन कुकर्म के आरोप पर स्वतः संज्ञान लिया है

rktvnews

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने सागर परिक्रमा यात्रा चरण-V का शुभारंभ किया

rktvnews

भोजपुर:आरा मुफ्फसिल थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित, जमीरा एपीएचसी में पुलिस चौकी की मांग स्वीकृत।

rktvnews

मध्यप्रदेश के एथलीट विनोद सिंह ने 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रचा इतिहास।

rktvnews

Leave a Comment