RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:महिला कॉलेज के बीसीए विभाग द्वारा फ्रेशर एंड फेयरवेल कार्यक्रम का हुआ आयोजन!लक्ष्य को सामने रखकर अनवरत परिश्रम से सफलता मिलेगी:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा /भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 31अक्टूबर। आज महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय के बीसीए विभाग द्वारा फ्रेशर एंड फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या डॉक्टर मीना कुमारी, बर्सर डॉक्टर फरीदा बानो एवं समन्वयक डॉक्टर शिखा अवस्थी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
स्वागत समारोह एवं विदाई समारोह एक साथ आयोजित हुआ। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉक्टर मीना कुमारी ने कहा कि कम्पयूटर का युग है,बीसीए विभाग और शिक्षक काबिल है ,छात्राएं ऊर्जावान है। छात्रों के लिए शुभकामना देता हूं कि जहां भी जाएं महाविद्यालय का ,शिक्षकों का ,माता-पिता का नाम देश-विदेश तक रोशन करें। लक्ष्य को सामने रखकर लगातार परिश्रम करें ।सफलता का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होता है।अंत में कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है।
वहीं बर्सर डॉ. फरीदा बानो ने कहा कि यह युग साइबर एक्सपर्ट की है एवं आने वाले दिनों में सबको इसकी आवश्यकता है।हमारी बीसीए की छात्राएं महारत हासिल कर दूसरे के लिए प्रेरणा बने।
बीसीए सत्र 2023 26 की मिस फ्रेशर रितिका कुमारी को चुना है। वही हाउसिंग कॉलोनी निवासी प्रीतू को रनर अप चुना गया।
बीसीए के शिक्षक राघवेंद्र नारायण विकास ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सत्र के सभी छात्राओं को भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया।
पासिंग आउट छात्राओं में से सिमरदीप कौर को उनके अकैडमीक अचीवमेंट के आधार पर बेस्ट परफॉर्मर अवार्ड से सम्मानित किया गया। शिक्षक अमरजीत मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनको प्रोग्रामिंग दुनिया में उत्तुंग शिखर प्राप्त करने की कामना की।
कार्यक्रम में छात्राओं ने मनमोहक नृत्य गीत एवं नाटक से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन पांचवी सेमेस्टर की छात्राएं नित्या,कालिंदी तथा अंशु एवं निक्की ने संयुक्त रुप से किया।छात्राओं मैं सपना, रुचि, अंशु, कोमल, पायल, प्रज्ञा, राखी दीक्षा,प्रियांशु,अदिति, पलक, प्रियांशु ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया तथा मोना, श्वेता,सलोनी, दिव्या ने गीत प्रस्तुत की। छात्रों ने कोरोना काल पर एक नाटक भी मंचन किया। टेक्निकल विभाग की जिम्मेदारी रुचि को थी। कार्यक्रम मे वरीय शिक्षक डॉ राजीव कुमार, डॉ मनोज कुमार एवं मोनी , शिक्षिकाएं लगातार छात्रों का उत्साह वर्धन करते रहे। बीसए के सहायक नीतीश कुमार एवं नंद जी का विशेष योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन ने समन्वयक डॉक्टर शिखा अवस्थी ने किया।

Related posts

गढ़वा:शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के अवशेष कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

हल्द्वानी:जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुुनवाई आयोजित।

rktvnews

वैशाली:डीएम के निर्देश पर जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में ललित कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी में रंगोली और दीपोत्सव बना आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

चतरा:भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं SSR 2024 के तहत #PROUDOFMYBLO* थीम पर चलाया गया विशेष अभियान!उपायुक्त ने जिले के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ के साथ सेल्फी ले किया उनका उत्साहवर्धन।

rktvnews

Leave a Comment