RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:अभाविप एस.बी.कालेज के अध्यक्ष बने धीरज और कॉलेज मंत्री का दायित्व अनिश को, मनाया गया अभिनंदन समारोह।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अक्टूबर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा द्वारा एसबी कॉलेज आरा की नई इकाई गठित की गई।
कार्यक्रम द्वीप प्रज्ज्वलन ,माँ शारदे और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि कर हुआ शुभारंभ।
विषय परिवेश करते हुए राज पाण्डेय ने अभाविप के स्थापना काल से लेकर आज तक छात्रहित ,समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यो विद्यार्थी परिषद के योगदान को विस्तार से बताया।
मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छोटू सिंह ने कहा कि इस देश मे ऐसे भी छात्र संगठन है जो देश विरोधी गतिविधियों में सक्रिय रहती है। जबकि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रहित की भावना को जगाने का कार्य करती है।
अभाविप के विश्वविद्यालय प्रमुख और प्राध्यापक डॉ रामनरायण मिश्र ने कहा कि अभाविप ही एकमात्र ऐसा अनोखा छात्र संगठन है जिसमे छात्रों के साथ साथ शिक्षक भी कार्य करते है।छात्र-छात्राओं में जोश भरते हुए उनका मार्गदर्शन करते हुए आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।सही रास्ते पर चलने की सीख देते हैं।
पूर्व अध्यक्ष गोलू कुमार ने को रखते हुए पुरानी टीम को भंग कर दिया।
विश्वविद्यालय संयोजक चंदन तिवारी ने नई कार्यकारिणी घोषित की जिसमें अध्यक्ष धीरज सिंह,उपाध्यक्ष रोहन कुमार,निशांत कुमार,सूरज सोनी,विकासतिवारी,अर्पिता कुमारीकॉलेज मंत्री अनीश सिंह, आदि बने कार्यक्रम का संचालन नगर सह मंत्री आदित्य सिंह और धन्यवाद ज्ञापन नए अध्यक्ष धीरज कुमार ने किया। गरिमामय उपस्थिति में ऋतुराज चौधरी, चन्दन कुमार, राहुल राय, उमंग कुमार,अनूप सिंह,निखिल राज,राजा कुमार, राहुल कुमार,सहित सैकड़ों नए छात्र-छात्राएं उपस्थित रही ।

Related posts

विद्यार्थी अपनी सोच और कार्यों से देश-दुनिया की समस्याओं का समाधान खोजें – राष्ट्रपति

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार सचेत झारखण्ड ड्रिंक एंड ड्राइव जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन।

rktvnews

भारत-ऑस्ट्रेलिया-इंडोनेशिया त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा कार्यशाला (टीएमएसडब्ल्यू) के दूसरे संस्करण का आयोजन 15 से 17 मई, 2024 तक कोच्चि में किया गया।

rktvnews

भोपाल:शिक्षक निर्मल राठौर ने सरकारी स्कूल को बनाया चॉकलेस, डिजीटल शिक्षा प्राप्त कर रहे है विद्यार्थी।

rktvnews

भय व्यक्ति के व्यक्तित्व को झकझोर देता है।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान दिवस पर नागरिकों को एक पत्र लिखा।

rktvnews

Leave a Comment