RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बक्सर:धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक

बक्सर/बिहार 31 अक्टूबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में धान अधिप्राप्ति की तैयारी के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर को किसानों का कम निबंधन होने के कारण, स्पष्टीकरण देते हुए ज्यादा से ज्यादा किसानों का निबंधन कराने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि 15 नवंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक धान की खरीदारी की जाएगी। जिसमें रैयत एवं गैर रैयत किसान शामिल है।
बैठक में अपर समहर्ता बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:एनडीए गठबंधन घटक दलो के जिलाध्यक्षो की प्रेस वार्ता।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सचिवालय संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

rktvnews

लघुकथा शोध केंद्र का आनलाइन “पुस्तक पखवाड़ा”।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि की गई अर्पित।

rktvnews

गढ़वा:स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनुपस्थित चिकित्सकों पर होगी कड़ी कार्रवाई : उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा

rktvnews

रांची:अपने वादे के अनुरूप 3200रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद करे हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

Leave a Comment