आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अक्टूबर।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला कार्यालय मे लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाया गया। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे एक संगोष्ठी कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरदार बल्लभ भाई पटेल की तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री सह आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के ब्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार जी आजादी के पहले और आजादी के बाद के सबसे महान पुरूष थे।आजादी के पहले बारदोली आंदोलन के दौरान किसानो का प्रथम सफल आंदोलन किए ,जहाँ उन्हे सरदार की उपाधी मिली और आजादी के बाद 562 रियासतो को बिना संघर्ष किए भारत मे विलय करने के कारण लौह पुरूष कहलाएँ।इतिहास के पन्नो मे उनसे संबंधित जानकारियो को छुपाया गया। आज भी सवाल उठता है कि देश का प्रथम प्रधानमंत्री सरदार जी ही होने वाले थे। चुँकि सर्वमान्य नेता और काँग्रेस का अध्यक्ष होने के नाते उनका प्रधानमंत्री बनना तय था,परन्तु गाँधी जी ने उनको नाम वापस लेने के लिए कह दिया। देश का उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री रहते देश को एकसूत्र मे बाँधने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी उनके जयंती को एकता दिवस के रुप मे मनाती है और उनके द्वारा छोड़े गए अधूरे कार्य को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पूरा कर रहे है। विश्व का सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू आँफ युनिटी एक विलक्षण प्रतिमा है। आने वाली पीढियों को उनके योगदान के बारे मे बताना चाहिए।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आजादी के बाद देश का एकीकरण करने की समस्या के साथ बहुत सी जटिल समस्याओं को सरदार पटेल ने पूरा किया जिससे उन्हे लौह पुरूष कहा जाता है। उसके बाद भी देश मे बहुत समस्याएँ थी जिसे पहले के प्रधानमंत्रियों ने समाप्त नही किया।आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अपने कार्यकाल के दौरान ही देश की जटिल समस्याओं को समाप्त किया और विश्व मे भारत का मान-सम्मान बढाएँ। महापुरुषों की जयंती भाजपा मनाती है जिससे संदेश मिलता है कि पूर्ण ईमानदारी और कर्तब्यनिष्ठता से कोई कार्य कर देश को विश्व गुरु बनाया जा सकता है।
पूर्व सांसद मीना सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की 562 रियासतो को भारत का अभिन्न अंग बनाकर सरदार पटेल ने भारत की एकता और अक्षुण्ता को जीवंत बनाए रखा। उन्ही के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश मे एकता और विश्व पटल पर देश को आगे बढा रहे है। उन्होने जी 20 की अध्यक्षता मे देश को पूरे विश्व के सामने लोहा मनवाया। देश को विकसित और एकता कायम रखने के लिए पुनः नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हे आजाद भारत का शिल्पकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आधुनिक भारत का शिल्पकार बताते हुए कहा कि आज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश विकसित बनने की राह पर है और बहुत जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जायेगा।
कार्यक्रम मे पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, सूर्यभान सिंह,जिला प्रभारी टीएन सिंह,धीरेन्द्र सिंह,राजेन्द्र तिवारी, हरेन्द्र पांडेय,राकेश सिंह,वंदना राजवंशी, अशोक शर्मा ने सरदार जी के ब्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया।
कार्यक्रम मे उदय प्रताप सिंह,मधु मिश्रा, संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,रंजना श्रीवास्तव, रमेश कुमार कर्ण,महेश पासवान, राहुल सिंह,सुनील सिंह,मुकुल सिंह,धीरज सिंह,हरेन्द्र सिंह,निशांत सेंगर,जीतु चौरसिया, विवेक कुशवाहा, आदित्य कुमार, विरेन्द्र कुमार सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
