जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मीडिया संग आवश्यक जानकारी को किया साझा।
गढ़वा जिला में नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के तहत शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मतदान प्रक्रिया सम्पन्न
कुल मतदान प्रतिशत 66.04% की गई दर्ज।
मतदान प्रक्रिया में सहयोग करने हेतु जिले के मतदाताओं, मतदान कर्मियों, सुरक्षा में संलग्न जवानों एवं मीडिया कर्मियों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया धन्यवाद।
RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)23 फ़रवरी।स्थानीय बाजार समिति परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के निमित्त गढ़वा जिले में निर्वाचन प्रक्रिया सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर मीडिया के साथ आवश्यक जानकारी को साझा किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश यादव द्वारा बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग के सभी गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को सम्पन्न किया गया, जिसमें सभी मतदाताओं, आम नागरिकों, मतदान कर्मियों, पुलिस के पदाधिकारियों एवं जवानों तथा मीडिया कर्मियों का अपेक्षित सहयोग मिला। फलस्वरूप नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 को आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सका। इसके अतिरिक्त उन्होंने आवश्यक जानकारी साझा करते हुए बताया कि गढ़वा नगर परिषद (वर्ग ख) में कुल 21 वार्ड, 42 मतदान केन्द्र बनाये गए थें। वहीं श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत में कुल 17 वार्ड, 30 मतदान केंद्र व मझिआँव नगर पंचायत में कुल 12 वार्ड एवं 17 मतदान केंद्र बनाये गए थें। गढ़वा नगर परिषद हेतु कुल 34347 मतदाता हैं, जिसमें 17570 पुरूष एवं 16777 महिला मतदाता हैं। वहीं श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत अन्तर्गत 26946 मतदाता में 13749 पुरूष व 13197 महिला हैं तथा मझिआँव नगर पंचायत अन्तर्गत 15266 मतदाता में 7757 पुरूष व 7509 महिला हैं। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त द्वारा बताया गया कि मतदान तिथि आज 23.02.2026 निर्धारित थी, जिसमें नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के निमित्त गढ़वा जिला अंतर्गत गढ़वा नगर परिषद (वर्ग ख) में अनुमानित मतदान प्रतिशत 67.77 रही। वहीं श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत में अनुमानित मतदान प्रतिशत 64.80 रही जबकि मझिआँव नगर पंचायत में अनुमानित मतदान प्रतिशत 64.35 रही। इस प्रकार नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के निमित्त गढ़वा जिले के तीनों नगर निकाय क्षेत्र का कुल औसत मतदान प्रतिशत 66.04 दर्ज की गई।
पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने भी अपने संबोधन में मतदान प्रक्रिया में सहयोग करने हेतु जिले के मतदाताओं, मतदान कर्मियों, सुरक्षा में संलग्न जवानों एवं मीडिया कर्मियों को धन्यवाद कहा। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पर्याप्त संख्या में सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया था। चुनाव प्रकिया के दरम्यान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं या ऐसी शिकायत नहीं आई, जिसमें प्राथमिकी दर्ज की जाय।
गढ़वा जिलान्तर्गत नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के निमित्त तीनों निकायों में विभिन्न समय अंतरालों में नगर परिषद गढ़वा (वर्ग ख) में पूर्वाह्न 09 बजे तक पोलिंग प्रतिशत 11.65%, वहीं श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत में 12.18% एवं मझिआँव नगर पंचायत में मतदान प्रतिशत 12.68% रहा। (तीनों का कुल मतदान प्रतिशत 12.04%) रहा। इसी प्रकार पूर्वाह्न 11 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत नगर परिषद गढ़वा (वर्ग ख) में 23.68%, श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत में 24.97% एवं मझिआँव नगर पंचायत में 26.35% रहा। (तीनों का कुल मतदान प्रतिशत 24.67%) रहा। वहीं अपराह्न 01 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत नगर परिषद गढ़वा (वर्ग ख) में 38.47%, श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत में 39.83% एवं मझिआँव नगर पंचायत में 41.94% रहा। (तीनों का कुल मतदान प्रतिशत 39.64%) दर्ज की गई। अपराह्न 03 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत नगर परिषद गढ़वा (वर्ग ख) में 53.30%, श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत में 54.28% एवं मझिआँव नगर पंचायत में 58.42% रहा। (तीनों का कुल मतदान प्रतिशत 54.67%) दर्ज की गई। अपराह्न 05 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत नगर परिषद गढ़वा (वर्ग ख) में 63.32%, श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत में 63.07% एवं मझिआँव नगर पंचायत में 62.80% रहा। (तीनों का कुल मतदान प्रतिशत 63.13%) दर्ज की गई। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। उत्साह भरे माहौल में मतदाताओं ने मतदान प्रकिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराई।
विदित हो कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 मतपत्र एवं मतपेटिका के द्वारा संपन्न कराया गया एवं इस आम चुनाव में नोटा का विकल्प नहीं था। मतदान का समय प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक निर्धारित थी। अभ्यर्थियों के पक्ष में डाले गए मतों की गणना दिनांक 27 फरवरी 2026 को की जाएगी।

