RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सारण:सरकार के सभी विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम जनों को देने एवं योजनाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त करने के लिए ही जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है:उप विकास आयुक्त

सारण/बिहार 30 अक्टूबर।सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम जनों को अवगत कराने तथा उनसे सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त करने के उद्देश्य से आज दिनांक 30अक्टूबर 2023 को गरखा प्रखंड के ग्राम संठा मौजमपुर एवं ग्राम जलाल बसंत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। सरकार के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों के पंचायतों में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त सारण प्रियंका रानी ने कहा कि सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में जन संवाद एक सेतु का काम कर रही है। उन्होंने उपस्थित जन-समूह से जन संवाद के क्रम में कहा कि यदि योजनाओं की जानकारी नहीं होगी तो फिर लाभ कैसे लेंगे? इसलिए योजनाओं की जानकारी का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने में किसी भी तरह की शिकायत हो तो इसका भी निराकरण संबंधित अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय एवं जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय द्वारा किया जाता है।जनसंवाद के क्रम में अपर समाहर्ता सारण, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी गणों के द्वारा के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, परिवहन विभाग, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना,नल जल, राजस्व, नियोजन से संबंधित एवं कौशल विकास योजना आदि के बारे में विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु भी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। महिला हेल्प लाईन, साइबर क्राइम से बचने के उपाय तथा प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार की जानकारी से जन समूह को अवगत कराया गया। वहीं द्वारा भूमि विवाद का निपटारा, जमाबंदी सुधार, आधार सीडिंग का कार्य, भूमिहीनों को चिन्हित करने एवं अभियान बसेरा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। जन संवाद कार्यक्रम को जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों के द्वारा उपस्थित जन–समूह को जिले में संचालित सरकार की महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की जी जानकारी दी गई साथ ही लोगों से फीडबैक भी प्राप्त किये गये। जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की। कार्यक्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी ,जिला परिवहन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स को मानवीय जुनून और भावना का उत्सव बताया; हरियाणा केआईपीजी का पहला चैंपियन बना।

rktvnews

महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

बागपत:नंदन कानन वन बनेगा प्रेरणा का केंद्र, सर्वसुलभ दिव्यांग पार्क के स्वरूप में होगा विकसित।

rktvnews

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए 50 पक्षीघर का कराएंगे निर्माण।

rktvnews

दरभंगा:बिहार खादी मेला में सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र!बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खिचवा रहे हैं सेल्फ़ी।

rktvnews

प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा की अगुवाई में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment