RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रेशिया में इटली के उपप्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 06 जून।केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इटली के प्रमुख व्‍यापार केंद्र ब्रेशिया में इटली के उपप्रधानमंत्री और विदेश मामलों एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो तजानी के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। दोनों नेताओं ने इटली की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान भारत-इटली संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग (जेसीईसी) के 22वें सत्र की सह-अध्यक्षता की। यह यात्रा 5 जून, 2025 को समाप्त हुई।
संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग में रचनात्मक जुड़ाव और आपसी महत्वाकांक्षा की भावना से दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों, नीति निर्माताओं और हितधारकों की मजबूत भागीदारी देखी गई। इस वार्ता ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक आर्थिक साझेदारी की पुष्टि की और आर्थिक लचीलापन, औद्योगिक साझेदारी और समावेशी, सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 के साथ संरेखित किया।
भारत और इटली कई उभरते और रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को प्राथमिकता देने पर सहमत हुए। इनमें उद्योग 4.0, एयरोस्पेस, ऊर्जा संक्रमण और सतत गतिशीलता शामिल हैं। दोनों पक्षों ने कौशल विकास, डिजिटल परिवर्तन, प्रवास और गतिशीलता के साथ-साथ भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) जैसी वैश्विक कनेक्टिविटी पहलों में संयुक्त प्रयासों के महत्व पर भी जोर दिया।
संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग द्वारा कई ठोस नतीजे सामने आए। भारत और इटली ने कृषि और खाद्य प्रसंस्करण में सहयोग को मजबूत करने और ऑटोमोबाइल और अंतरिक्ष क्षेत्रों में संयुक्त कार्य समूह स्थापित करने का संकल्प लिया। दोनों पक्षों ने स्‍थायी कृषि-मूल्य श्रृंखलाओं, कृषि-मशीनरी, खाद्य पैकेजिंग प्रौद्योगिकियों और नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग के अवसरों की पहचान की। उन्होंने हरित हाइड्रोजन और जैव ईंधन जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर भी सहमति जताई और दोनों देशों के बीच कुशल पेशेवरों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने की मंशा जताई।
संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग द्वारा इस दौरान एक उच्चस्तरीय ग्रोथ फोरम का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों देशों के सीईओ और प्रमुख उद्योगपति शामिल हुए। यह मंच उभरते व्‍यापार के अवसरों और आपसी हितों के औद्योगिक सहयोग की पहचान करने में उपयोगी साबित हुआ।
इस यात्रा के दौरान पीयूष गोयल के साथ लगभग 90 कंपनियों के शीर्ष नेतृत्व वाला एक मजबूत भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी था। प्रतिनिधिमंडल ने इतालवी उद्योगों का दौरा किया और स्थानीय कंपनियों के साथ कई बैठकें कीं। श्री गोयल ने इतालवी उद्योगपतियों के साथ बातचीत भी की और भारत में परिचालन, विनिर्माण या कार्यालय का विस्तार करने की उनकी योजनाओं का स्वागत किया।
श्री गोयल और उप प्रधान मंत्री तजानी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, ब्रेशिया में एक प्रमुख इतालवी अपशिष्ट-से-ऊर्जा कंपनी ए2ए का दौरा किया। इस यात्रा ने स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के अवसरों पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “एक पेड़ मां के नाम” पहल के अंतर्गत एक प्रतीकात्मक रूप में, दोनों नेताओं ने सांता जूलिया यूनेस्को विरासत परिसर में अपनी मां की याद में पौधे लगाए।
पीयूष गोयल की यात्रा भारतीय अर्थव्यवस्था में विकास और अवसरों को उजागर करने तथा बढ़ते द्विपक्षीय वाणिज्यिक और आर्थिक संबंधों को और समृद्ध बनाने में सहायक रही।

Related posts

महापौर इंदू देवी ने किया आरा शहर में रैन बसेरों का उद्धघाटन।

rktvnews

स्वच्छता जागरूकता हेतु रैली निकाली गई।

rktvnews

रायपुर : अब मजदूर के बच्चे भी बनेंगे अफसर, प्रदेश के 10 जिलों में निःशुल्क कोचिंग जुलाई से होगी शुरू

rktvnews

जयपुर:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया,टीटीएफ मुंबई 2025 का उद्घाटन ,राजस्थान के पर्यटन की संभावनाओं पर डाला प्रकाश।

rktvnews

आरबीआई की आकस्मिक आरक्षित निधि की लूट।

rktvnews

भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड के मथुरापुर में डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित। राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment