RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

जनप्रतिनिधियों ने समझी ईवीएम से मतदान प्रक्रिया की बारीकियां।

जयपुर/राजस्थानी 03 अगस्त। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन का मतदाता जागरूकता अभियान जारी है। अभियान के तहत बुधवार को इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान में जनप्रतिनिधियों को ईवीएम एवं वीवीपैट से मतदान की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई।
जिला निवार्चन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित एवं नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. शिल्पा सिंह के निर्देश पर संस्थान में जनप्रतिनिधियों को ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को प्रेरित करने का आह्वान किया गया। जिला स्वीप को-ऑर्डिनेटर डॉ. स्निग्धा शर्मा ने बताया कि संस्थान में आयोजित मेरी पंचायत मेरा काम कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ईवीएम वीवीपैट का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला प्रधान, वार्ड पंच, सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मॉक पोल में भाग लेकर ईवीएम मतदान प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त किया।
स्वीप को-ऑर्डिनेटर ने इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों को वीएचए एप की जानकारी दी, साथ ही मतदान की शपथ भी दिलवाई।

Related posts

प्रधानमंत्री बोले, तो बोले क्या?

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें याद किया।

rktvnews

नियोजित शिक्षक संघर्ष की पृष्ठभूमि से ही आए है:संजीव श्याम सिंह।

rktvnews

इमरजेंसी : घोषित और अघोषित!

rktvnews

मेले को साफ सुथरा और व्यवस्थाए बनाने में प्रशासन का करें सहयोग!गोगामेड़ी मेले के उद्घाटन समारोह में बोली नोहर एडीएम चंचल वर्मा

rktvnews

भोपाल:मातृ शक्ति का आशीर्वाद बना संबल, विकास पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment