RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:एनएसएस आवासीय शिविर के तीसरे दिन योगाभ्यास और समाज सेवा के महत्व पर गोष्ठी आयोजित की!स्वयंसेवक अपने लक्ष्य,राष्ट्र तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन करें:डा दिनेश प्रसाद सिन्हा

आरा/भोजपुर 29 अक्टूबर।आज 29 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेवा योजना महाराजा महाविद्यालय के सात दिवसीय आवासीय शिविर के तीसरे दिन लक्ष्य गीत राष्ट्रगान एवं योगाभ्यास से प्रथम सत्र की शुरुआत हुई ।भोजन के बाद दूसरे सत्र की शुरुआत हुई ।इस सत्र में मुख्य वक्त एवं अतिथि के रूप में डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा उपस्थित रहे।डा सिन्हा ने सामाजिक सेवा के महत्व विषय पर छात्रों को बहुत उत्प्रेरित किया ।उन्होंने विभिन्न व्यावहारिक और महापुरुषों के जीवनवृत्ति को समझाते हुए समाज सेवा करने के लिए स्वयंसेवकों को संकल्पित कराया। इन्होंने कहा कि सबसे पहले लक्ष्य को आगे रखते हुए,एक घंटा राष्ट्र के लिए तथा एक घंटा अपने स्वास्थ्य के प्रति संकल्पित होकर कार्य करना है। जिसके लिए स्वयंसेवकों ने अपनी हामी भरी ।मौके पर महाराजा महाविद्यालय की राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रज्ञा राय उपस्थित रहीं उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी एक विशेष छात्र है जिन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ है तथा आप सभी इस अवसर का लाभ उठाइए और अपने इस कार्य को केवल औपचारिकता के लिए नहीं बल्कि दिल से करें। कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेवक समीर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए डॉक्टर विभि वर्मा ने कहा कि हम सभी हमारे मुख्य अतिथि एवं ग्रामीणों के आभारी हैं जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर हमारे साथ इस सत्र में बने रहे शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवक रितेश कुमार ,आलोक राज ,शेर बहादुर, विनोद कुमार, संदीप कुमार ,आशीष गोस्वामी ,अंजली कुमारी, नंदनी कुमारी कांति कुमारी ,सालवा फातिमा ,पूनम कुमारी ,शिवानी कुमारी ,शालू कुमारी ,रितिक राज ,तनु कुमारी ,रागिनी कुमारी ,प्रवीण कुमार ,स्नेह सोनी आदि एवं ग्रामीण जनता उपस्थित रहें।

Related posts

भोजपुर:भाजपा का बड़हरा और बबुरा मंडल में बैठक संपन्न।

rktvnews

एनसीजीजी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

rktvnews

उमेश पाल मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट ने अतीक अहमद की सुरक्षा की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया।

rktvnews

भोजपुर: विश्वविद्यालय की वेबसाइट है ठप्प😲भोजपुरी छात्र संघ ने की निवारण की मांग।

rktvnews

भोजपुर:रंगनाथ मंदिर के 186 वां स्थापना दिवस पर होगी भागवत कथा।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में आयोजित हो रहे 05 दिवसीय कल्चरल एण्ड स्पोर्टस पायरेक्सिया-2023 का शुभारम्भ किया।

rktvnews

Leave a Comment