RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: विश्वविद्यालय की वेबसाइट है ठप्प😲भोजपुरी छात्र संघ ने की निवारण की मांग।

छात्र संघ द्वारा ठप्प वेबसाइट की साझा की तस्वीर

आरा/भोजपुर 18 अक्टूबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट वीकेएसयू डॉट एसी डॉट इन के पिछले कई दिनों से ठप्प पड़ने और अब तक सुधार नहीं होने के बाद भोजपुरी छात्र संघ ने कुलपति को पत्र देकर यथाशीघ्र निवारण की मांग की है। ज्ञात हो कि वेबसाइट पिछले कुछ दिनों से काम नहीं कर रही और ओपन करने पर वेबसाइट डिसेबल्ड हो जाने का मेसेज आ रहा है। भोजपुरी छात्र संघ के सह संयोजक सोहित सिन्हा और शोध छात्र रवि प्रकाश सूरज ने समस्या के निराकरण सहित अन्य मांगों को लेकर कुलपति को आवेदन दिया है जिसमें बंद वेबसाइट को यथाशीघ्र चालू करने, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर चार वर्षीय स्नातक सहित पीजी और पीएचडी का सिलेबस तथा प्रॉस्पेक्टस अपलोड करने, पीएचडी अधिनियम के अनुसार चल रहे शोध कार्यों और शोध निर्देशकों का विवरण अपलोड करने तथा आर टी आई और शिकायत निवारण प्रणाली को सरल बनाने के लिए साइट पर ही आवेदन लिंक डालने की मांग की है। अभी कुछ दिन पहले ही यूजीसी ने भारत के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रहित में सभी जानकारियां वेबसाइट पर डालने का निर्देश दिया था मगर विश्वविद्यालय की साइट पर जानकारी भले ही अपलोड ना हुई हो पर वेबसाइट ने कार्य करना जरूर बंद कर दिया है, इसमें सुधार नहीं होने पर भोजपुरी छात्र संघ ने आंदोलन की दिशा में बढ़ने की बात की है। कई छात्रों ने बताया कि वेबसाइट पर किसी तरह का सिलेबस या प्रॉस्पेक्टस उपलब्ध नहीं रहता जिससे परेशानी उठानी पड़ती है।

Related posts

देहरादून:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ट्रैफिक मैनेजमेंट के लेकर की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:आठवीं बार महाकुम्भ के लिए 11 बसों को गुड्डू सिंह बबुआन ने किया रवाना।

rktvnews

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के तत्वाधान में लोक संभाषण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

3 दिसंबर को आरा में होगा व्यवसायी संघ भोजपुर का जिला सम्मेलन!व्यवसायी संघ भोजपुर की जिला कमेटी विस्तारित की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:अंतर विधालय साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में संभावना आवासीय विद्यालय ने जीत दर्ज की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 सितंबर 25

rktvnews

Leave a Comment