RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में आयोजित हो रहे 05 दिवसीय कल्चरल एण्ड स्पोर्टस पायरेक्सिया-2023 का शुभारम्भ किया।

ऋषिकेश/देहरादून 07 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में आयोजित हो रहे 05 दिवसीय कल्चरल एण्ड स्पोर्टस पायरेक्सिया-2023 का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन तनाव को कम करने, प्रतिभा एवं कौशल को अभिव्यक्त करने के साथ ही अच्छे ज्ञान और ऊर्जा को प्राप्त करने में मददगार होते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे युवा प्रशिक्षु चिकित्सक अमृतकाल के अमृत-स्वास्थ्य सेवा प्रदाता हैं। उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा, स्वस्थ समाज बनाने की चुनौती का भी सामना करना होगा। उन्होंने युवा चिकित्सकों से सुझाव के रूप में अपेक्षा की कि वे इस पायरेक्सिया में एक विशेष अतिथि की परंपरा शुरू कर सकते हैं, इसमें गरीब बस्ती के स्कूलों में जहां गरीब परिवार के बच्चे पढ़ते हैं वहां जाकर 8वीं 9वीं कक्षा के बच्चों के साथ कुछ समय बिताने के प्रयास हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि नव स्थापित एम्स की अवधारणा यह है कि उन क्षेत्रों में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जांय जहां चिकित्सा सुविधाएं कम हैं और एम्स ऋषिकेश इस कठिन भू-भाग और भौगोलिक बाधाओं वाले देवभूमि की जनता को बहुत जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एम्स ऋषिकेश का उधमसिंह नगर में सेटेलाइट सेन्टर बनाया जा रहा है। इससे कुमाऊं क्षेत्र की जनता के साथ उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती जनपदों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेंगी। इस अवसर पर मेयर ऋषिकेश अनिता मंमगांई, निदेशक एम्स प्रो. मीनू सिंह, डीन डॉ. जया चतुर्वेदी सहित फैकल्टी मेम्बर एवं बडी संख्या में चिकित्सा शिक्षा के छात्र उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:राजीविका द्वारा “मिशन समृद्ध दीदी” का शुभारंभ – ग्रामीण क्षेत्रों में SHG क्रेडिट लिंकिंग और उद्यम विकास को मिलेगा नया आयाम।

rktvnews

भारतीय नौसेना के मिशन पर तैनात युद्धपोत आईएनएस तरकश ने 2500 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए।

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद को प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट ने अपनी दस सूत्री मांग पत्र को किया सुपुर्द।

rktvnews

लेनिन जयंती और भाकपा-माले स्थापना दिवस पर पूरे भोजपुर जिले में आयोजित हुए कार्यक्रम।आरा के क्रान्तिपार्क में मना भाकपा-माले का स्थापना दिवस समारोह।

rktvnews

भय व्यक्ति के व्यक्तित्व को झकझोर देता है।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जिले में मिशन वात्सल्य के तहत किये जा रहे कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment