RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह सहित प्रधानमंत्री के मन की बात को जिले के सभी शक्तिकेन्द्र और बूथो पर लोगो ने सुना।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अक्टूबर।प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे जिले भर के सभी 32 मंडल अंतर्गत शक्तिकेन्द्र और बूथो पर सुना गया।
प्रधानमंत्री के मन की बात को केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह ने जगदीशपुर के दांवा गाँव के 36 नं. बूथ पर सुना। दांवा मे कार्यक्रम कचहरी बाजार मे किया गया।वहाँ टीबी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना और देखा गया। मन की बात कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय मंत्री द्वारा जनसमूह को सम्बोधित किया गया जिसमे उन्होने हर महीने के आखिरी रविवार को होनेवाले प्रधानमंत्री के मन की बात का महत्व को लोगो के बीच रखा।उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा मन की बात मे देश को एकीकरण करने का मंत्र दिया जाता है। उसमे देश के कोने-कोने की बात की जाती है। भारत की संस्कृति, स्वदेशी, महापुरुषों का इतिहास सहित युवायो,महिलाओं द्वारा उत्कृष्ट कार्यो का वर्णन किया जाता है। मन की बात कार्यक्रम सभी को सुनना चाहिए। कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,विजय सिंह,ई. धीरेन्द्र सिंह,मिथिलेश कुशवाहा, उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी, सतीश भट्ट,सुषुमलता देवी,शंभु चौरसिया, पुनम कुशवाहा, राकेश सिंह,अखिलानंद ओझा,संजय कुमार सिंह,विवेक कुशवाहा, आदित्य कुमार, मंजी चौधरी,रमेश सिंह,राकेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार सहित कार्यकर्ता और जनता शामिल हुए।
बड़हरा विधानसभा के बड़हरा मंडल अंतर्गत एकवना बूथ पर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मन की बात को मंडल पदाधिकारियो, कार्यकताओ और आम जनता के साथ सुना। उन्होने प्रधानमंत्री के मन की बात को ज्ञानवर्धक कहा।उन्होने प्रधानमंत्री को दूरदर्शी और विश्व नेता कहा। इसके अलावा सलेमपुर मंडल अध्यक्ष धनंजय तिवारी के नेतृत्व मे सलेमपुर मंडल के सभी शक्तिकेन्द्रो पर मन की बात को सुना गया।
भोजपुर जिला के सभी मंडलो मे मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व मे प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना गया।

Related posts

गढ़वा:झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति का गढ़वा जिला आगमन।

rktvnews

कोलकाता गरीब रथ, कैपिटल के फेरों में विस्तार,नहीं मिला स्थाई विस्तार, सांसद के प्रति यात्री संगठनों में निराशा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

भोपाल:वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

चतरा:राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता पहुंचे समाहरणालय चतरा!किया नव चयनित शिक्षिकाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण।

rktvnews

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा विभिन्न खाद्य में प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment