RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

‘सांसद आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जगदीशपुर के विभिन्न गाँवो का सांसद सह केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने किया दौरा।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 अक्टूबर।केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह लगातार दो दिन शनिवार और रविवार को अपने संसदीय क्षेत्रो के विभिन्न कार्यकर्मो मे शामिल हुए। उक्त दौरान वे लोगो की समस्याओं से अवगत होते हुए तथा उनका समाधान भी किया।
केन्द्रीय मंत्री ने शनिवार और रविवार को जगदीशपुर के लगभग बीस गाँवो का दौरा किया।
आरा सांसद आर के सिंह का लोकप्रिय कार्यक्रम जो लगातार 2014 से चलता आ रहा है ‘सांसद आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत गाँवो का दौरा करते है और ग्रामीण जनता से रुबरू होकर उनकी समस्याओं का समाधान एवं योजनाओं का चयन करते है।
रविवार को आरा सांसद सह केन्द्रीय मंत्री जगदीशपुर के दांवा, खदरा टोला,बोलीपुर,तीनमुर्तिया,अरेला,शिवपुर,महुरही और जगदीशपुर किला मैदान मे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगो से रुबरु हुए और उनकी समस्याओं को सुना।
दांवा पंचायत मे उन्होने पूर्व के किए गए कार्यो और मुखिया द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। खदरा टोला मे बने छठ घाट का निरीक्षण किया।बौलीपुर ,तीनमुर्तिया, अरेला,शिवपुर मे जनसभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण जनता द्वारा चयनित योजनाओं के लिए अपनी स्वीकृति दी।जगदीशपुर किला मैदान मे उन्होने महती जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जगदीशपुर बाबु कुँवर सिंह की धरती है,जिसपर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा की मैने बाबु कुँवर सिंह द्वार के लिए स्थल सहित पूरी राशी की स्वीकृति दिलवा दी है,जो भब्य होगा। भोजपुर जिला मे सबसे अधिक वीर जवान है। उन्होने कहा कि 2024 मे देश का चुनाव है जिसमे वैसे प्रधानमंत्री को चुनना है जो पूरे देश का है।जो सबका साथ,सबका विकास करता है। आज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे ही देश पाँचवी अर्थब्यवस्था बना है और उन्ही के नेतृत्व मे बहुत जल्द तीसरी बड़ी अर्थब्यवस्था वाला देश बन जाएगा। भारत को विकसित बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है,जिसे देश की जनता ने पहले ही चुन लिया है। बिहार मे भी 2025 मे चुनाव है और हमे इस बार वैसी भ्रष्ट सरकार नही चुननी है, जिसके कार्यकाल मे हरेक विभाग मे घुसखोरी चलता हो। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भी गरीबो को 20-30 हजार रुपया घुस देना पड़ता हो। जो केवल जातिवाद की बात करता है,लेकिन अपने जाति का कभी विकास नही किया हो। बिहार पिछड़ा हुआ राज्य है और इसके जिम्मेदार लोगो को बिहार की सत्ता से दूर करना होगा।उन्होने लोगो से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया। उन्होने चुनाव मे माफियाओं को खदेड़ने की बात कही।
शनिवार को केन्द्रीय मंत्री कौरा,हरिगांव,मथुरापुर, बभनिआव,कहेन,बहुआरा और तेंदुनी गाँवो का दौरा कर जनता की समस्याओं से अवगत होते हुए जनसभा को भी संबोधित किया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,विजय सिंह,मिथिलेश कुशवाहा, ई. धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी,पुनम कुशवाहा, संजय कुमार सिंह,शंभु चौरसिया, राकेश सिंह,रमेश सिंह सहित नेतागण,कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाने उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट।

rktvnews

9 सितंबर, 2013 के बाद की जिला स्तर से पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त खानों का विभाग बना रहा कलस्टर, शेष खानधारकों को करना होगा सीधे आवेदन -अतिरिक्त मुख्य सचिव,खान एवं भूविज्ञान

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “स्कूल चलें हम अभियान 2024” का किया शुभारंभ।

rktvnews

रेल दुर्घटना:बजती रही घंटी आते रहे लोग…..

rktvnews

आईफा के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन का हिस्सा बने 16 मार्च रात 8 बजे ज़ी टीवी पर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पुलिस ने नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का पराक्रम दिखाया- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment