RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

“मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम का दुलौर में हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 अगस्त।कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर के द्वारा भारत सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम “मेरी माटी मेरा देश” का आयोजन जगदीशपुर के दुलौर ग्राम में स्थापित शहीद स्मारक पर किया गया। इस कार्यक्रम में सैन्य अधिकारी जवानों के साथ ग्रामीणों ने भाग लिया। केंद्र के वैज्ञानिक श्री शशि भूषण कुमार शशि ने बताया कीअपने देश की मिट्टी को सम्मान देने में प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि,आजादी को सुरक्षित रखने में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को समाज के बीच में लाना है। इस कार्यक्रम मे शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने, भारत को विकसित देश बनाने,गुलामी की मानसिकता को निकाल फेंकने तथा देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने के साथ ही एकता और एकजुटता के लिए कर्तव्य निभाने का शपथ लिया गया । साथ ही देश की रक्षा करने वाले वीरों का सम्मान करने के साथ ही भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के सपने को साकार करने के लिए शपथ ली गई। कार्यक्रम में उपस्थित सैन्य पदाधिकारियों ने कृषि विज्ञान केंद्र के इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज इस तरह के कार्यक्रमों की आवश्यकता है।

Related posts

08अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:एनएसएस महाराजा कालेज व स्माइल हाउस द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

rktvnews

नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को भाजयुमो घर-घर पहुंचाएंगे!9 साल बना मिसाल, उपलब्धियों ने किया कमाल:विभू जैन

rktvnews

भोजपुर:16 जनवरी से 31 मार्च तक बिजली बिल से सबंधित समस्याओं के निवारण हेतु प्रत्येक गाँव में लगेगा शिविर! ऑन द स्पॉट समस्याओं का होगा समाधान।

rktvnews

आलोक रंजन पुनः बने छात्र राजद के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष।

rktvnews

केन्द्र ने डार्क पैटर्न की रोकथाम और नियमों के मसौदा दिशानिर्देशों पर सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी।

rktvnews

Leave a Comment