
RKTV NEWS/अनिल सिंह, 29 अक्टूबर। आरा के स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर आगामी 18 दिसंबर 2023 को भिखारी ठाकुर की जयंती सह सम्मान समारोह मनाने को लेकर आज संस्थान की प्रथम बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता समाज सेवी निर्मल कुमार गुप्ता तथा संचालन संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन गुड्डू ओझा के कविता पाठ से सम्पन्न हुआ।

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान की आज की बैठक में 18 दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा पर विचार विमर्श करते हुए कई प्रस्तावों को लाया गया। इस बीच आयोजन को लेकर कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में निर्मल कुमार गुप्ता का चयन किया गया जिस पर निर्मल कुमार गुप्ता ने अपनी सहमति प्रदान की।बैठक में शामिल वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्णेंदु और पूर्व निगम पार्षद डॉ जितेंद्र शुक्ला ने भोजपुरी को मान्यता को लेकर 5 फरवरी 2024 को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले धरना प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा,पत्रकार नरेंद्र सिंह,गोपाल प्रसाद,सुरेश प्रसाद,गांधी जी,सेवा नृवित फौजी नागेंद्र ओझा,बिनोद सिंह,विजय बहादुर सिंह,अमरदीप कुमार जय, डॉ प्रेम शंकर पांडेय आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा की अगर भोजपुरी को मान्यता दिलाना है तो इसके लिए जन आंदोलन खड़ा करना होगा जिसका शंखनाद आज से ही इस मंच से शुरू कर दिया जाए।

डॉ कुमार शीलभद्र वयोवृद्ध राज कुमार सिंह, राकेश कुमार ओझा ने कहा की ठाकुर जी की जयंती के बहाने भोजपुरिया समाज और संस्थाएं जो खंड खंड में विभक्त है को एक मंच पर लाने का प्रयास हो क्योंकि देश से लेकर विदेशों तक लगभग 15 करोड़ भोजपुरी भाषी और भाषायी क्षेत्र के लोग फैलें हुए यानी जनसंख्या भी बहुतायत है जिसमे करीब 5 करोड़ इस क्षेत्र के मतदाता है इन्हे केवल गोलबंद करना होगा जिसमे सिर्फ एक मुद्दा होगा की भोजपुरी को मान्यता कैसे दिलाई जाए।भोजपुरी के नाम पर बाजार में अश्लीलता फैलाने वाले लोगो से बचाना भी होगा क्योंकि उनका नजरिया व्यवसायिक है उन्हे भोजपुरी के मान सम्मान से कोई लेना देना नहीं है,वैसे लोगो से ही भोजपुरी बदनाम हो गई है।
अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रहे निर्मल कुमार गुप्ता ने कहा की हमलोगो का प्रयास रहेगा की लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की जयंती पिछले वर्ष की तुलना में और बेहतर ढंग से मनाया जाए।
बैठक के दौरान ई संजय शुक्ला , डॉ के डी सिंह,केशव ठाकुर ने अपना अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।
