RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: उपायुक्त के निर्देश पर चला सघन वाहन जाँच अभियान।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)07 अक्टूबर। जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज गिरिडीह जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार एवं यातायात प्रभारी, दुगनो टोप्पो के नेतृत्व में आज मुफ़स्सिल थाना के पास सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया। जिसमें ब्लैक स्पॉट, प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी-हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनो पर ऑनस्पॉट नियमानुकूल कार्रवाई की गई एवं साथ ही सभी को जागरूक भी की गई कि ध्वनि प्रदूषण से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारी हो सकती है। इस दौरान हेलमेट, सीटबेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई। जांच के दौरान 30 बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों से 1-1 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। साथ ही 12 टोटो को भी पकड़ा गया, जो बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे थे, सभी टोटो चालक से 5-5 हजार जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 1 ट्रैक्टर चालक को बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने हेतु पकड़ा गया। इसके साथ ही 04 स्कूल बसों के फिटनेस, परमिट, बीमा, पॉल्यूशन एवं चालक-परिचालक से संबंधित अभिलेखों की स्थिति की जांच की गई। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति में विद्यालय प्रबंधन एवं बस मालिकों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में अपने परिवार के साथ दूसरों की सुरक्षा को लेकर सड़क सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन करें। इसके अलावा सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में यातायात नियमों का पालन करने, सीटबेल्ट/हेलमेट पहनने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने, और पैदल चलने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसी महत्वपूर्ण बातें शामिल है।

Related posts

खाद की अवैध तस्करी की शिकायत पर त्वरित करें कार्रवाई:जिलाधिकारी ,सीतामढ़ी

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बालिका बनी एक दिन की सांकेतिक उपजिलाधिकारी बड़ौत।

rktvnews

प्रधानमंत्री वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्र सभागार में सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर:लापता अग्निवीर जवान कुंदन कुमार के परिजनों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद।

rktvnews

दरभंगा:सरकार सुन रही है महिलाओं की आवाज,जिलाधिकारी स्वयं ले रहे फीडबैक।

rktvnews

मध्यप्रदेश में आवश्यकता के अनुसार संभाग और जिलों की सीमाओं का होगा पुर्ननिर्धारण।

rktvnews

Leave a Comment