RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नैनीताल:जिला आइकंस ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश।

नैनीताल/उत्तराखंड 03 जनवरी।स्वीप टीम नैनीताल के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता संदेश को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद के गणमान्य एवं लब्धप्रतिष्ठित हस्तियों को जिला आइकॉन के रूप में नामित किया गया है।
स्वीप टीम के सह- समन्वयक गौरीशंकर काण्डपाल ने बताया कि भावी पीढ़ी, युवा मतदाताओं एवं जन सामान्य को वोटर आईडी कार्ड बनाने, उसमें यथासंभव संशोधन करने तथा भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से संदेशपरक वीडियो जारी किए गए हैं।
इन संदेशों के माध्यम से आगामी स्थानीय लोक पर्वों तथा विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालय में युवा मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड बनाने तथा मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए आवाहन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन आइकंस के रूप में जिन लब्ध प्रतिष्ठित हस्तियों को चुना गया है, उनमें यशोधर मठपाल एवं अनूप शाह, जीवन चंद्र जोशी, भुवन चंद्र गुणवंत, सुरेश चंद्र पांडे, हेमंत बिष्ट, गिरीश रंजन तिवारी, जया पाठक, मोहन चंद्र जोशी शामिल हैं।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

दमोह है तैयार…कमल खिलेगा फिर एक बार…: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

बिहार ने LEADS 2025 फ्रेमवर्क में दर्ज की बड़ी उपलब्धि।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर का भारत की पहली आधिकारिक यात्रा के आगमन पर स्वागत किया।

rktvnews

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भोजपुर जिला के प्रशिक्षण वर्ग का किया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक मार्गदर्शन

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 जुलाई 26

rktvnews

Leave a Comment